उड़ते बदलो से पूछ डालो वतन के सरहदों की कहानी...गीत-
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लडवारी, जिला-नेवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
उड़ते बदलो से पूछ डालो वतन के सरहदों की कहानी-
रो-रोके माता पूछे तुझसे बादल एक सवाल बेटा है जग में-
मेरा प्राणों से प्यारा कहता है बेटा मेरा आँखों का तारा-
जंजीरो को तोड़ने वाला कब आयेगा मेरा प्राणों से प्यारा-
ओ है माता का रख वाला ओ है सरहद का मतवाला-
गोदी में ओ खेला करता माता-माता कह के लड़ता-
उससे मेरा यही सवाल कैसा है मेरा वतन का लाल-
माता मेरी सुन लो कहानी बहादुर है बेटा तेरा मेरी कहानी...
Posted on: Mar 21, 2020. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NEWADI SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस तू जा वापस...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी कोरोना वायरस पर एक कविता सुना रहे हैं:
कोरोना वायरस तू जा वापस-
किसी के घर में न घुस घस घस-
तू पताल में जा फस-
तुझसे लगता है तू कहीं जाके मर-
इधर उधर न फैला जहर-
नहीं तू कहर महर...
Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
भारत है देवो की भूमि...कविता-
ग्राम-सराली, जिला-राजगढ़ (मध्यप्रदेश) से बनवारी लोधी एक कविता सुना रहे हैं:
भारत है देवो की भूमि-
जिसमे सबका सम्मान है-
कतरा बनकर जो भी आता-
उसके लिये भारत माता यमराज है-
देश कोई रक्षा माता करती-
सारे कष्ट हरती है...
Posted on: Mar 21, 2020. Tags: BANWARI LODHI MP POEM RAJGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : मुंह के छाले का घरेलू उपचार-
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मुंह में होने वाले छाले का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मुंह में छाले होने पर अमरुद के कोमल पत्तो पर कत्था मिलाकर पानी की तरह धीरे-धीरे चबायें जिससे छाले को ठीक करने में मदद मिल सकता है, ये प्रकृया दिन में 2 बार करें संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9826040015.
Posted on: Mar 21, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उदर विकार का घरेलू उपचार...
प्रयाग, विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी उदर विकार का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजवाईन 3 ग्राम और आधा ग्राम काला नमक दोनों को मिलाकर गर्म पानी के साथ दिन में दो बार खाना खाने बाद सेवन करने से गैस की समस्या में आराम मिल सकता है, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें नशा न करें, मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें, नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें: संपर्क नंबर@9111061399.
