ऊपर पहाड़ लेके कंकड़ ये शिव गुरु, कईसे करी तुम्हर पूजा...शिव भजन-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक शिव भजन सुना रहे हैं :
ऊपर पहाड़ लेके कंकड़ ये शिव गुरु-
कईसे करी तुम्हर पूजा-
फुलवा चढ़ाये ले बड़ा डर लागे-
फुलवा बा मखियन के जूठा है शिव गुरु-
कईसे करी तुम्हर पूजा...
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
आज हिमालय की चोटी से फिर हमने ललकारा है...देश भक्ति कविता-
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति कविता सुना रहे हैं :
आज हिमालय की चोटी से फिर हमने ललकारा है-
दूर हटो ऐ दुनिया वालो, हिंदुस्तान हमारा है-
जहां हमारा ताज महल है और कुतुब मीनार है-
जहां हमारे मंदिर मस्जिद सिक्खों का गुरुद्वार है-
इसा धरती पर कदम बढ़ाना अत्याचार तुम्हारा है-
दूर हटो ऐ दुनिया वालो, हिंदुस्तान हमारा है...
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमें घमंड नहीं करना चाहिए और दूसरो की मदद करनी चाहिए...कहानी-
चुरकी और मुरकी दो बहन थी| चुरकी के बच्चे थे और मुरकी के नहीं थे| उनका एक भाई था जो गरीब होने के कारण बहनों को अपने गांव नहीं बुला पता था| चुरकी ने अपने भाई के घर जाने की सोची और बच्चो को बहन के पास छोड़कर चली गई| रास्ते में उसे बेर का एक पेड़ मिला| बेर ने उसे अपने आस पास सफाई करने को कहा चुरकी ने बेर की बात मान कर सफाई की और आगे बढ़ी| आगे एक गाय मिली| उसने मदद मांगी चुरकी ने उसकी भी मदद की| इस तरह रास्ते में मिलने वाले सभी की मदद करते हुए वह गांव पहुंची| भाई-भाभी से मिली कुछ समय बिताया और वापस चली गई| रास्ते में उसने जिनकी मदद की थी| सभी ने उपहार दिये| घर पहुंचने पर मुरकी ने बहन का स्वागत किया| उपहार देखकर उसने भी भाई के घर जाने का मन बनाया| कुछ दिनों बाद वह भाई के घर गई| उसे भी रास्ते में वो सभी मिले और मदद मांगे लेकिन मुरकी स्वभाव से घमंडी थी| उसने किसी की मदद नहीं की| भाई के घर पहुंचकर वह सब से मिली लेकिन उपहार न मिलने पर दुखी थी| वापस आते समय रास्ते में जिन्होंने मदद मांगी थी| मदद न करने के कारण सभी ने उसे बुरा बर्ताव किया| घर पहुंचकर उसने सारा हाल बहन को बताया| तब चुरकी ने कहा तुम सबके सांथ अच्छा व्योहार करती तो ऐसा नहीं होता|
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG DURGESH PATEL SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER
जो पहना हथकड़ी, उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...व्यंग रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक व्यंग रचना सुना रहे हैं:
जो पहना हथकड़ी, उसे पड़ा छड़ी-छड़ी-
देश के खातिर शूरवीरो में आपत पड़ी-
अंग्रेजो से लोहा लेने, पड़ी उन्हें कई छड़ी-
अब पाकिस्तान की बारी, उसे पड़ चुकी कई छड़ी-
फिर भी न सुधरे पाकिस्तान, तुझे मूकी खानी पड़ी...
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER WYANG RACHANA
स्वास्थ्य स्वर : बवासीर की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-कुसमा, विकासखण्ड-उदयपुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से जगदीश कुमार मझवार बवासीर की समस्या का घरेलू उपचार बात रहे हैं, रकत विगार की छाल को कूटकर चूर्ण बना लें, उसबे बाद उसकी गोली बना लें| उसके बाद उसे दिन में तीन बार सेवन करना है| इसको लगातार 3 महीने तक सेवन करना है | इससे लाभ मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : जगदीश कुमार मझवार@9691364810.
