स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात की बीमारी का घरेलू उपचार...
ग्राम, पोस्ट-जुबानी कलार, विकासखण्ड-फरसगांव, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से वैद्य रामप्रसाद निषाद कोरोना वायरस से बचने का तरीका बता रहे हैं, जिन व्यक्ति को सर्दी जुकाम खासी होता हो वे चिकित्सा केंद्र में जांच करायें और अपने आस पास साफ सफाई रखें, जिन व्यक्तियों को गठिया वात की शिकायत है वे निर्गुण्डी के पत्ते और मदार के पत्ते को लेकर कूटकर भाप से गर्म करें और उससे सेकाई करें इससे लाभ हो सकता है नुस्खा उपयोग करने से पहले पूरी जानकारी लें : संपर्क नंबर@9165992497.
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: CG HEALTH KONDAGAON RAMPRASAD NISHAD SONG VICTIMS REGISTER
आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं...कविता-
कानपूर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई होली के अवसर पर सभी को होली की शुभकामनायें देते हुये एक कविता सुना रहे हैं:
आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
तन भीग जाए मन भीग जाए-
कुछ ऐसे सरोबोर हो जाएं कि-
खुशी से सारा जग भीग जाएं-
हर तरफ उल्लास ही उल्लास हो-
हर तरफ उमंग ही उमंग हो-
रंगों के खेल में सब मगन हो-
नया जोश और एक नई लहर हो-
अबीर-गुलाल से भीगा हर शहर हो-
आओ हम सब-
होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
जश्न मनाए जश्न मनाए...
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: HOLI KANPUR KM BHAI POEM SONG UP VICTIMS REGISTER
Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi : 11th March 2020...
श्रोताओं आज हम लेकर आये हैं बुल्टू रेडियो जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं बाबूलाल नेटी और जागेश्वर परस्ते इस रेडियो कार्यक्रम में होली गीत मनोरंजन, लोक गीत, संस्कृति को प्रस्तुत करने वाले संदेसो को शामिल किया गया है, इसमें कुछ लोग समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं, कुछ लोग गीत गा रहे हैं अपनी भाषा में, इन संदेसो को आप सीजीनेट के नंबर 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सुन सकते हैं और cgnetswara.org पर डाऊनलोड किया जा सकता है, जिन इलाके में इंटरनेट की सुविधा नहीं है इसे ब्लूटूथ से शेयर कर सुनते हैं, स्मार्ट फोन में बुल्टू एप का उपयोग कर संदेश सुनते और रिकॉर्ड करते हैं|
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: BABULAL NETI BULTOO RADIO JAGESHWAR PARASTE SONG VICTIMS REGISTER
यह मंदिर कैसा जहा शिक्षा में न लगे पैसा ...बाल कविता-
मालीघाट मुज़फ्फरपुर (बिहार) से सुनील कुमार एक कविता सुना रहे हैं:
यह मंदिर कैसा जहाँ शिक्षा मिले न लगे पैसा-
मुफ्त में मिले ज्ञान लेके बनो महान-
बोलो क्या है ??.. स्कूल हा-
मिला एक अधिकार, बच्चो को साचा प्यार-
बच्चे १४ बरस के बच्चे न शिक्षा को तरसे ...
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: BIHAR MUZAFFARPUR POEM SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
गौरा पार्वती भोला न नचति आमयें...गीत-
ग्राम-वीरपुर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बुधदेवी एक गीत सुना रही हैं :
गौरा पार्वती भोला न नचत आमयें-
माथे म चंदन काने म कुंडल-
लट गंगा लहरति आमयें-
हांथे तिरसूल मुंड के माला-
डम-डम डमरू बजति आमयें-
अंग में भाष्मी बदन बघम्बर-
ठुम-ठुम ठुमकती आमयें-
गौरा पार्वती भोला न नाचतीआमयें...
