बेटी घर की शान, बेटी घर की आन...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
बेटी घर की शान, बेटी घर की आन-
बेटी नहीं कोई सामान, बेटी को दो समुचित ज्ञान-
बेटी जब पढ़ेगी देश राष्ट्र गढ़ेगी-
एक नहीं राष्ट्र गढ़ेगी, इस देश का होगा नाम-
जिस देश में बेटी को हो शिक्षा-
उस देश का बढ़ता मान सम्मान...

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

न जान न पहचान, फिर भी सौंप दी नन्ही सी जान...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
न जान न पहचान-
फिर भी सौंप दी नन्ही सी जान-
अल्हड जवानी होता बड़ा सैतान-
जान कर भी बन जाता अंजान-
सबको होती है जो प्यारी-
पलभर की करती नहीं देरी...

Posted on: May 02, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

मौत संदेश देकर नहीं आता, आता है चुपचाप...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
मौत संदेश देकर नहीं आता, आता है चुपचाप-
बच्चा जवान नहीं देखता-
ले जाता खीचकर अपने साथ-
वो अपना करनी कर जाता है-
पर दोष उसका नहीं होता, कुछ घटना घट...

Posted on: May 01, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

छोटी सी मछली, पत्थर से फिसली...कविता-

ग्राम पंचायत-काकरवाडा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूनम बघेल एक बाल कविता सुना रही हैं :
छोटी सी मछली, पत्थर से फिसली-
दादी ने पकड़ा पापा ने काटा-
मम्मी ने पकाया, बड़ा मजा आये...

Posted on: May 01, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

हांथी राजा बहुत बड़े सूंढ़ उठाकर कहां चले...बाल कविता-

ग्राम पंचायत-काकरवाडा, विकासखण्ड-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से पूनम बघेल एक बाल कविता सुना रही हैं :
हांथी राजा बहुत बड़े सूंढ़ उठाकर कहां चले-
मेरे घर में भी आओ न-
हलुआ पूड़ी खाओ न-
आओ बैठो कुर्सी पर, कुर्सी बोली चटर पटर...

Posted on: May 01, 2019. Tags: BHOLA BAGHEL CG JAGDALPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »