स्वास्थ्य स्वर : उल्टी का घरेलू उपचार...
प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गाँधी उल्टी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अजमोद 5 ग्राम और लौंग 3 ग्राम ले, उसके बाद उसे चूर्ण बना लें और शहद
के साथ मिलाकर सेवन करें लाभ हो सकता है दिन में 3 बार ये प्रक्रिया कर सकते हैं, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9111061399.
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER
जी का जंजाल मोहे बाजरा लायो...गीत-
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेसना एक गीत सुना रही हैं:
जी का जंजाल मोहे बाजरा लायो-
जब इस बाजरे को कूटन बैठूं-
तो छिटिक-छिटिक जाये, छिटिक-छिटिक जाये-
हाय कसम बाजरा अल्ला कसम बाजरा-
जब इस बाजरे को फटकन बैठूं-
तो उडी-उडी जाये, उडी-उडी जाये-
हाय कसम बाजरा अल्ला कसम बाजरा-
जी का जंजाल मोहे बाजरा लायो...
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIVESNA
सासू झगडा झन मचबा हमका अलगे कईदा न...लोक गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रीता एक लोक गीत सुना रही हैं:
सासू झगडा झन मचवा हमका अलगे कईदा न-
न तो लेबये टठबा लटवा न ही तोहंरी जजतिया-
हमरे आये वाला बटुबा हमरे ओरिया कईदा न-
न तो लेबये लडिका गदेला न ही तोहंरी जगतिया-
हमरे वारे वाला गवदबा हमरे ओरिया कईदा न-
न तो लेबये कथिरी गोदरी न ही तोहंरी जगतिया-
हमरे बाबु बाले राजईया हमरे ओरिया कईदा न-
सासू झगडा झन मचबा हमका अलगे कईदा न...
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: MP REWA RITA SONG VICTIMS REGISTER
धन्ना हो अवध नगरिया...सोहर गीत-
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक सोहर गीत सुना रही हैं:
धन्ना हो अवध नगरिया-
धने हो राजा दशरथ, धने हो राजा दशरथ हो-
धन कौशिल्या तुहारी गोदी-
रमईया जहाँ जन्मे, रमईया जहाँ जन्मे हो-
एक जन्मे हा रामे के केहा जन्मे लक्ष्मण-
के केहा जन्मे लक्ष्मण हो-
के केके जन्मे भरत भुवाल के कह घर सोहर हो...
Posted on: Mar 16, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER
दिया न बाती न तेल नई है...गीत-
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से जाया मुंडे एक गीत सुना रही हैं:
दिया न बाती न तेल नई है-
कामा जलाओ दाई जोत ओ-
गउके आगे नवरात्रि बैठे हो दाई मै हा रोत रोत ओ-
का मोर भाग मा लिखाये-
का दिन मोला दिखाये-
करम के जाता मा मईया गेहूं कस तन ला पिसाये-
लागथे माता संग मोर मेल नई आय...
