जी का जंजाल मोहे बाजरा लायो...गीत-

ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विवेसना एक गीत सुना रही हैं:
जी का जंजाल मोहे बाजरा लायो-
जब इस बाजरे को कूटन बैठूं-
तो छिटिक-छिटिक जाये, छिटिक-छिटिक जाये-
हाय कसम बाजरा अल्ला कसम बाजरा-
जब इस बाजरे को फटकन बैठूं-
तो उडी-उडी जाये, उडी-उडी जाये-
हाय कसम बाजरा अल्ला कसम बाजरा-
जी का जंजाल मोहे बाजरा लायो...

Posted on: Mar 16, 2020. Tags: MP REWA SONG VICTIMS REGISTER VIVESNA