हमें वनों को बचाना चाहिये, जिससे आगे भी हम इसका लाभ ले सकें-

ग्राम-घुडूपानी, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावल, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमसाय यादव बता रहे हैं| उनका जिला जंगल और पहाड़ से घिरा है| जंगल से वे अपनी आवश्यकता की चीजें प्राप्त करते हैं| इसके साथ ही दवा के लिये जड़ी बूटी और खाने के लिये फल प्राप्त होते हैं| वहां पर मिलने वाले में उपजो में तेंदू, चार, इमली, हर्रा, बहेरा, महुआ, आवला, बर, पीपल शामिल हैं | जंगल से शुद्ध हवा मिलती है| हमें जंगलो को बचाना चाहिये| जिससे हम आगे भी वन्य संपदा का लाभ ले सकें, और अपने वतावरण को शुद्ध रख सके|

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: AWARNESS CG PREMSAI YADAV SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : पेशाब से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेशाब से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | अनार का रस 50 ग्राम, छोटी इलायची 5 ग्राम, सोंठ 5 ग्राम सभी को इकठ्ठा कर ले| उसके बाद छोटी इलायची और सोंठ को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| दिन में दो बार खाली पेट 50- 50 ग्राम अनार के रस के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| गर्मी के दिनों शक्कर मिलाकर उपयोग कर सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

बाड़ी में बैगन की हुई सगाई, मिर्च ने हरी साड़ी पहनकर आई...रचना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक रचना सुना रहे हैं :
बाड़ी में बैगन की हुई सगाई-
मिर्च ने हरी साड़ी पहनकर आई-
दोनों में हुई खूब लड़ाई-
टमाटर ने झगड़ा मचाई-
आलू बना था दूल्हा, बरबटी झूल रही थी झूला-
गोभी का मुह फूला...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी खून की कमी या एनीमिया का घरेलू उपचार बता रहे हैं | देशी अंकुरित चना 100 ग्राम और देशी गुड़ 50 ग्राम लेकर, सुबह शाम नास्ते में सेवन करने से खून की कमी दूर हो सकती है| जो व्यक्ति शुगर बीमारी से पीड़ित हैं| गुड़ का प्रयोग न करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

उड़ी हवा, हवा के संग, गया गया जहां के पार...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
उड़ी हवा, हवा के संग-
गया गया जहां के पार-
चार कंधो में अर्थी चली हो उसमे सवार-
चार मन काठ का घोडा सजा तैयार-
उड़ी हवा, हवा के संग गया जहां के पार...

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »