स्वास्थ्य स्वर : पेशाब से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी पेशाब से संबंधित समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं | अनार का रस 50 ग्राम, छोटी इलायची 5 ग्राम, सोंठ 5 ग्राम सभी को इकठ्ठा कर ले| उसके बाद छोटी इलायची और सोंठ को साफ कर, पीसकर चूर्ण बना लें| दिन में दो बार खाली पेट 50- 50 ग्राम अनार के रस के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| गर्मी के दिनों शक्कर मिलाकर उपयोग कर सकते हैं| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें| मैदा, शक्कर नमक का प्रयोग कम करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Apr 29, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER