जग में सुंदर है दो नाम, मात पिता और उनका धाम...कविता
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
जग में सुंदर है दो नाम, मात पिता और उनका धाम-
एक जन्म देती सब दुःख सहकर-
दूजा पालता अपना ख़ून पसीना सींच कर-
उनसे बढ़ कर नहीं कोई दूजा-
मात पिता की सेवा ही पूजा-
मात पिता को जो धुत्कारे, उससे बड़ा कोई नहीं हत्यारे...
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
कूक रही थी कोयल काली पेड़ो पे डाली-डाली-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
कूक रही थी कोयल काली पेड़ो पे डाली-डाली-
झूम रही थी डाली के संग, होकर मस्त मतवाली-
तान दे रहा था सुर मिलाकर उड़ इस डाली से उस डाली-
कूक रही थी कोयल काली पेड़ो पे डाली-डाली-
दूर देश से आई थी एक महुआ आमा की खुशियाली-
चहक रही थी इधर उधर हवा के संग-संग...
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी से बचने के घरेलू नुस्खे-
ग्राम-भंगीटोला, पोस्ट-पोलमी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोन सिंह धुर्वे गर्मी से बचने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| गुल्ली का तेल, बटुवा का तेल, भारभंडा का तेल, कुसुम का तेल और केवंटी का तेल को सुबह नहाने के बाद लगाने से गर्मी से आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : सोन सिंह धुर्वे@7869873526.
Posted on: May 10, 2019. Tags: CG HEALTH KABIRDHAM SONG SONSINGH DHURWE VICTIMS REGISTER
सुनो सुनो भारतवासी भारत ला स्वच्छ बनाना है...गीत-
ग्राम-दरमोली, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राजन सिंह सराटी एक गीत सुना रहे हैं:
सुनो सुनो भारतवासी भारत ला स्वच्छ बनाना है-
गांव-गांव और शहर-शहर सबोझन ला बताना है-
सुनो सुनो भारतवासी भारत ला स्वच्छ बनाना है-
गांव-गांव और शहर-शहर सबोझन ला बताना है...
Posted on: May 10, 2019. Tags: BILASPUR CG RAJAN SINGH SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी के दिनों गर्मी से बचने का घरेलू नुस्खा -
ग्राम-भंगीटोला, पोस्ट-पोलमी, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोनसिंह राज धुर्वे गर्मी से बचने का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अमाड़ी अमरु या अमटा पौधे की पत्ती, लाल रंग के फूल और बीज को पीसकर रोटी के साथ मिलाकर खाने से गर्मी से राहत मिल सकता है| इसे दिन में एक बार सेवन करना है| 11 दिनों से पहले दोबारा सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : सोनसिंह राज धुर्वे@7869873526.
