लॉक डाउन होने से लोग घर से नहीं निकल पाते, राशन दिलाने की अपील...
ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी बता रही हैं कोरोना के कारण देश में लॉक डाउन है, जिसके कारण लोग घर से नहीं निकल सकते हैं, गाँव में लोगो को खाने के लिये राशन की आवश्यकता है इसलिये वे सरकार से निवेदन कर रही हैं कि उनके के लिये राशन की व्यवस्था करायें जिससे निवासी जीवन यापन कर सकें : संपर्क नंबर@8516047101.
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SONG SUKANYA DEVI VICTIMS REGISTER
देखो तो कोरोना वायरस क्या है ये भगवान...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार कोरोना पर एक गीत सुना रहे हैं :
देखो तो कोरोना वायरस क्या है ये भगवान-
कि जिससे दुनिया है परेशान-
सब कहते हैं महामारी-
दुनिया भर का बड़ा दुहाई-
छोड़ घर मत जाना बचके रहना-
यही काम महान कि जिससे दुनिया है परेशान...
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: CORONA DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
एक पुड़िया जोड़ दीदा, पापा खाकी तोती...गीत-
ग्राम-केरकेटा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक विवाह गीत सुना रही हैं:
एक पुड़िया जोड़ दीदा-
पापा खाकी तोती-
कहमा से लईबा पापा-
दहेज़ में मारुती-
एक घर बेटी बेटी दिहब दहेज़ रे-
एक पुड़िया जोड़ दीदा, पापा खाकी तोती...
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHAND PALAMU SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना महामारी से बचाव के लिये दूरी बनाकर रखे और हाथ साफ रखें...
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी कोरोना वायरस को लेकर संदेश दे रहे हैं कि देश जो महामारी फैली है उससे बचाव के लिये मास्क का उपयोग करें, हांथ साफ रखें जिसे फैल रहे महामारी से बचाव हो सके, इसके लिये सरकार ने निर्देश जारी किया है, अभी गाँव कोरोना के प्रकोप से दूर है, इसलिये गाँव और शहर के बीच दूरी बनाकर रखे, जब तक ये बीमारी पर्यावरण से समाप्त न हो जाये, नियमो का पालन करें|
Posted on: Mar 31, 2020. Tags: ANUPPUR AWARENESS BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER
निकर जाही गा परान...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
निकर जाही गा परान संगी-
निकर जाही गा परान-
कोरोना वायरस ले-
निकर जाही गा परान-
कोरोना वायरस से-
पब्लिक परेशान, निकर जाही गा परान...
