नारा किसी का काटिए करो ना इसमे भेद...गोंडवाना संस्कृति कविता-
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से होलसाय जगते गोंड आदिवासी संस्कृति को कविता के माध्यम से बता रहे हैं :
नारा किसी का काटिए करो ना इसमे भेद-
खुद से काम को खुद करने में नही है कोई दोष-
पाँच दिन गठबंधीन बारह चौका नीर-
नाम करण तेरहवे दिन में हरी कठिन की पीर-
सात साल कि उम्र में जब बालक हो जाये-
कान नाख छेदन करो गोंडी धर्म निभाय...
Posted on: Aug 18, 2018. Tags: CHHATTISGARH HOLSAI JAGTE POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Scholarships for students and youth in Gondi : 15th August 2018 -
1. राष्ट्रीय स्तर-
7th ऑल इंडिया आर्ट कॉम्पिटीशन 2018-
2. राष्ट्रीय स्तर-
महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप (एमएआईटीएस) 2018-
3.राष्ट्रीय स्तर-
आईडीबी अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2018-19-
Posted on: Aug 15, 2018. Tags: DINESH WATTI GONDI GONDI SCHOLARSHIP
हमारे गाँव की नल जल योजना 5 साल से बंद है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...
ग्राम-पाटन, तहसील-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे है कि सीजीनेट स्वर में रिपोर्ट के बाद 2014 में नल जल योजना के तहत बोर लगवाया गया था जो नहीं चल रहा है 3-4 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछी हुई है बोर भी लगा हुआ है 5 एच पी का मोटर कनेक्शन भी लगा गया है| लेकिन यहाँ के 100-150 घर की आबादी को तीन साल से पानी पीने को नहीं मिल रहा है अधिकारियो ने कई बार लिखकर दिए है| कोई ध्यान नहीं दे रहे है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर नल जल योजना को चालू करवाने में मदद करें: P.H.E@9993400770, J.E.@9425185281. A.E.@9425185263. नत्थूलाल राठौर@6281994959.
Posted on: Aug 08, 2018. Tags: ANUPPUR MP NATHULAL RATHOR SONG VICTIMS REGISTER WATER
बाग रोये लाड गिरी गरजे ला, बाग रोये लाड गिरी गरजे ला...गोंडी गीत-
ग्राम-तालाबेड़ा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से शिखा और यशोदा एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
बाग रोये लाड गिरी गरजे ला, बाग रोये लाड गिरी गरजे ला-
नदी तीर के मछली दारे ला, नदी तीर के मछली दारे ला-
नदी तीर के लोखठी काटे ला, नदी तीर के लोखठी काटे ला-
री री लो यो रिल्ला री री ला, री री लो यो रिल्ला री री ला-
रे रे लो यो रेलला रे रे ला...
Posted on: Aug 02, 2018. Tags: GONDI KANKER SIKHA YASHODA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव से रोड तक कच्ची सडक होने से बारिश में कीचड़ हो जाता है, आने जाने में दिक्कत होती है-
ग्राम-धुर्सी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से प्रीतराम खोहडिया बता रहे हैं मेन रोड से उनके गाँव तक कच्ची सड़क है, जिसमे बारिश के दिनों कीचड़ हो जाता है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, मोहल्ले में 9 घर है, 2015-16 से लोग इस समस्या से पीड़ित हैं, उन्होंने इसके लिए आवेदन किया, लेकिन अधिकारी काम को टाल दे रहे हैं, उनका कहना है यदि सड़क में मुरुम डाल दिया जाए या पक्की सड़क बना दिया जाए तो चलने लायक हो सकता है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करे : SDM@7587202092, CEO@9669625077. संपर्क नंबर@8085182856.

