छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल... कृष्णा भजन
सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से एक भजन गीत सुना रहे हैं:
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल ।
छोटो सो मेरो मदन गोपाल ॥
आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल।
बीच में मेरो मदन गोपाल॥
कारी कारी गैया, गोरे गोरे ग्वाल।
श्याम वरण मेरो मदन गोपाल॥
घास खाए गैया, दूध पीवे ग्वाल।
माखन खावे मेरो मदन गोपाल॥
Posted on: Nov 26, 2022. Tags: BADWANI BHAJAN KRISHNA KUMAR MP SURESH
गरीब परिवार का कहानी-
सुरेश कुमार बड़वानी मध्य प्रदेश से एक कहानी सुना रहे हैं इस गांव में गरीब लोग थे उनका एक बेटी और एक बेटा रहा करते थे। पिताजी ने मजदूरी करके अपने बेटे को पढ़ाता था। और घर भी चलता था। लड़का ने एक दिन पढ़ लिख कर बड़े अधिकारी बन गया। और शहरों में रहने लगा। पिताजी ने बेटे के घर खुशी में मेहमान गया उसके घर में मेहमान आए हुए थे पिताजी ने बेटे से पूछा ए कौन है बेटे ने बोला मेरे रिश्तेदार हैं। बाप ने सुनकर रोते रोते घर वापस लौट आया। कभी भी अपने मां-बाप को दूर नहीं करना चाहिए किसी भी आस्था में क्यों ना हो।
Posted on: Nov 22, 2022. Tags: BADWANI KUMAR MP OF POOR STORY SURESH THE
वर्तमान युग: में बोलना कम बोलना ज्यादा है,
सुरेश कुमार pबड़वानी मध्यप्रदेश से एक चुटकुला सुना रहे हैं।
वर्तमान युग में बोलना कम बोलना ज्यादा है,
देखना कम तकना ज्यादा है सुनना कम सुनाना ज्यादा है परिश्रम कम थकना ज्यादा है सुधता कम मिलावट ज्यादा है सुन्दर कम ब्यूटी पार्लर ज्यादा है।
Posted on: Nov 22, 2022. Tags: BADWANI CHUTKULA KUMAR MP SURESH
अंधारी रात भोडर पानी...कविता
ग्राम पंचायत देवरी, थाना चंदौरा, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं:
अंधारी रात भोडर पानी,
नईं चीन्हे देवरानी जेठानी,
इंजोरी रात फूल खार,
फरे फूले नव बार...
Posted on: Nov 22, 2022. Tags: CG POEM PRTAPPUR SURAJPUR
बजर होगे धान खेत कैसे करी कमाई... सरगुजीहा गीत
ग्राम पंचायत देवरी, थाना चंदौरा, ब्लॉक प्रतापपुर, जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ से कैलाश सिंह पोया एक गीत सुना रहे हैं:
बजर होगे धान खेत कैसे करी कमाई,
सुन ले बाहिनी और भाई,
बजर होगे खेत खार कैसे करी कमाई,
पानी सिंचाई करब तबे नागर लागही...
