बाप के मया महतारी के दुलार, तब आज हमरे दुनिया देखेन संसार...कविता-

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास सिंह पोया एक कविता सुना रहे हैं :
बाप के मया महतारी के दुलार-
तब आज हमरे दुनिया देखेन संसार-
दोना में बासी खवाईस, कटोरा में पानी पियाईस-
तब हमके सुग्घर पैदा करिस और गोदी में खिलाईस-
अंगुली पकड़ के रेंगना सिखाईस और पेशाब मैदान ला साफ करिस-
तब हमके दाऊ दाई मन आज दुनिया ला देखाईस...

Posted on: May 31, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

ललकी चुनरिया हो, माई के धमवा में जाइके....देवी गीत-

ग्राम-बदरा, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लालू तन्हा एक देवी गीत सुना रहे हैं :
ललकी चुनरिया हो, माई के धमवा में जाइके-
ओही नगरिया में-
चल-चल माई तोहरी जतनवा के खाली-
एही देशवा हमार बा-
एको बड़ा सिंगार देख ला-
ललकी चुनरिया हो, माई के धमवा में जाइके...

Posted on: May 30, 2019. Tags: BALRAMPUR CG LALU TANHA SONG VICTIMS REGISTER

जय-जय शिव भोला सुबह-शाम जापों तोर नाम ला...भजन-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक गीत सुना रहे हैं :
जय-जय शिव भोला सुबह-शाम जापों तोर नाम ला-
सुन ले अर्जी मोरो सुन ले विनती-
सुन ले मोरो पुकार, कर देना मोर उद्धार-
तोरे कृपा ले भोला अमृत पानी-
तोर कृपा रे भोला कोउ न जानी...

Posted on: May 30, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बार-बार पेशाब आने की समस्या का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी बार-बार पेशाब आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| काली मिर्च 30 ग्राम, मिश्री 60 ग्राम, मुलेठी 50 ग्राम, तुलसी की पत्ती 50 ग्राम लें| सभी को साफ कर कूट पीसकर चूर्ण बना लें, और सुरक्षित रख लें| आधा-आधा चम्मच चूर्ण गाय के घी के साथ सेवन करें| लाभ हो सकता है| लगातार 21 दिन तक सेवन कर सकते हैं| रात को सोने के समय पानी का सेवन न करें| मिर्च मसाला तेल खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग न करें| नशा न करें| शुगर रोगी मिश्री का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : चेहरे पर निखार लाने और दाग, झाई को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी चेहरे पर निखार लाने और दाग झाई को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| बेसन 3 चम्मच, दूध 3 चम्मच, चावल का आटा 1 चम्मच, हल्दी आधा चम्मच, गवार पाठा का जेल एक चम्मच लें| सभी को मिलाकर पेस्ट बना लें| गुनगुने पानी से चेहरे को धोयें, उसके बाद कपड़े से साफ कर, लेप को चेहरे पर लगायें| तीन घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें| चेहरे पर साबुन का प्रयोग न करें| लगातार उपयोग करने से लाभ हो सकता है| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग कम करें | नशा न करें| पेट साफ़ रखें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: May 30, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »