Impact : आवास योजना सूची में नाम आ गया है, सभी को धन्यवाद-

ग्राम-पंचायत-सेंदुरखार, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| अजय पडवार द्वारा सीजीनेट में 14 जून 2019 को आवास से संबंधित एक संदेश रिकॉर्ड किया गया था, कि आवास योजना की सूची में उनके पिता जी का नाम नहीं है| जिसके लिये आवेदन करने पर काम नहीं हो पा रहा था| संदेश रिकॉर्ड करने के 20 दिन बाद उनकी समस्या हल हो गयी है | इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले श्रोताओ और मदद करने वाले अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो...कविता-

ग्राम-रेवटी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अखिलेश कुसवाहा एक कविता सुना रहे हैं :
अपना प्रदेश देखो कितना विशेष देखो-
आओ आओ घूमो यहाँ, खुशियों से झूमो यहाँ-
रायपुर की क्या कहानी, अपनी है राजधानी-
ऊँचे-ऊँचे हैं माकान यहाँ की निराली शान-
कोरबा की बिजली हम सब को मिली-
देवभोग का है मान, हीरे की जहाँ खदान...

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: AKHILESH KUSWAHA CG POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गुरु बनाओ जान के सीखो ज्ञान विज्ञान के...कविता-

ग्राम-छुलकारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे हैं :
गुरु बनाओ जान के सीखो ज्ञान विज्ञान के-
संगीत है सुर और तान के-
सराहना होता है चरित्रवान के-
पानी पियो छान के सोना मच्छरदानी तान के-
रक्षा करो इंसान के, कभी काम करो अनुदान के...

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: ANUPPUR CG KANHAIYALAL KEWAT MP POEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में आधार कार्ड नहीं बनता दूर दूसरे गाँव जाना पड़ता है...मदद की अपील-

ग्राम-मडमडा, थाना-पांडातरई, तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामभजन झारिया बता रहे हैं| इस समय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राशन कार्ड का नवीनीकरण किया जा रहा है| नवीनीकरण कराने वाले परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड होना आवश्यक है| वह छोटा बच्चा हो या बड़ा बुजुर्ग सभी के लिये अनिवार्य है| इस संबंध में तिरसिया बाई से चर्चा कर रहे हैं| तिरसिया बाई ग्राम बांगड़, पंचायत-सेंदुरखार की निवासी हैं| जो अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिये आयी हैं| उनका गाँव मडमाडा से काफ़ी दूर है| गाँव से और भी लोग आधार कार्ड के लिये आये| लोगो को वहां तक आने में दिक्कत होती है| छोटे बच्चो लेकर आना पड़ता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि गाँव में आधार कार्ड बनाने की सुविधा कराने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@9685784766.

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PROBLEM RAMBHAJAN JHARIYA SONG VICTIMS REGISTER

नैना जुडाई गईला दर्शन से...गीत-

ग्राम पंचायत-कोटराही, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से पानपति मरावी एक गीत सुना रही हैं:
फूल बनकर मुस्कुराना हम जनाते हैं-
मुस्कुरा के गम भुलाना हम जानते हैं-
मिल जुलकर लोग खुश हैं तो क्या हुआ-
बिना मिले रिश्ते निभाना हम जानते हैं-
स्वागत करेला हम तन मन से-
नैना जुडाई गईला दर्शन से...

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: BALRAMPUR CG PANPATI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »