हमारे गांव में 10 महीने से बिजली नही है, कृप्या मदद करें-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गोरेलाल साकेत बता रहे है, कि उनके गांव में 10 महीने से बिजली नही है, वहां के लोगों को अँधेरे में रहना पड़ता है, बहुत दिक्कत हो रही है| इसके लिए उन्होंने विद्युत विभाग के पास आवेदन कियें हैं, लेकिन अभी तक नही कगा है| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि दियें गयें नंबर से बात कर बिजली लगवाने में मदद करें: विद्युत विभाग@9522791485, संपर्क नंबर@9306140913.
Posted on: Jul 19, 2021. Tags: BIJALI GORELAL SAKET MP PROBLEM REWA
Impact : गाँव हैंडपंप खाराब था पानी की समस्या थी, अब बन गया है पीने का पानी मिल रहा है...
ग्राम पंचायत-उलहीखुर्द, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश कुमार गुप्ता बता रहे हैं, उनके गांव के हैण्डपंप खराब हो गया था वहाँ के लोगों ने नदी का गन्दा पानी पी रहे थे, इसके लियें उन्होंने ग्राम पंचायत में शिकायत किये थे लेकिन नही बन रहा था| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपम्प ठीक हो गया| संपर्क नंबर@9770835941.
Posted on: Jul 16, 2021. Tags: HAINDPUMP IMPAICT MP REWA RMESH GUPTA
राम लखन ऐसे पुत्र कैकई रानी बन को पठामये रे...गीत
दोंदर कालोनी , जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक शादी गीत सुना रही हैं:
राम लखन ऐसे पुत्र कैकई रानी बन को पठामये रे-
ये उनखर मम्मी लिये कटोरा भर दूध-
आंगन बीच ठाड निहारयें रे-
चार महिना बरसात के लागे-
लालन मोर कौनो बन होईहांये रे-
राम लखन ऐसे पुत्र कैकई रानी बन को पठामये रे...(AR)
Posted on: Jun 13, 2021. Tags: MP REWA SHADI SONG SIYA VATI
लॉक डाउन पालन करने का हम सभी को जिम्मेवार है...कोरोना गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश पोल एक गीत सुना रहे हैं:
लॉक डाउन पालन करने का हम सभी को जिम्मेवार है-
कोरोना को ठेंगा दिखने को तैयार हैं-
हाथो को सेनेटैजर रख के रहना है-
तभी तो कोरोना को ठेंगा दिखाना है-
सभी को मास्क लगा के रहना है-
लॉक डाउन पालन करने का हम सभी को जिम्मेवार है...(AR)
Posted on: Jun 12, 2021. Tags: MP RAM KAILASH POL REWA
ग्राम महू में जन्म लियो है भीम राव है नाम तेरा...गीत-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा द्वारा ममता वर्मा एक गीत सुना रही हैं:
ग्राम महू में जन्म लियो है भीम राव है नाम तेरा-
पिता तुम्हारे राम जी हैं भीमा बै है जन्म दिया-
दलितो को अधिकार दियें हैं जो पीढ़ियों से दुःख में थे-
उन पर भी उपकार कियें हैं सदियों से जो पिछड़े थे-
मनाव नही तुम महामानव हो सब को जीवन दान दिये...(AR)
