तितली उड़ी, तितली उड़ी...बाल कविता-
ग्राम पंचायत-दरबागुडा, विकासखण्ड-कोंटा, जिला-दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) से एक छोटी सी लड़की सरिता एक कविता सुना रही हैं :
तितली उड़ी, तितली उड़ी-
बस में चढ़ी, बस में चढ़ी-
ड्राइवर बोला आजा मेरे पास-
तितली बोली हट बदमास...
Posted on: Jun 01, 2019. Tags: BASTAR BHOLA BAGHEL CG POEM SONG VICTIMS REGISTER
भूमि पट्टा बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
पतेरा टोला, ग्राम पंचायत-कोटी, पोस्ट-महेवा, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं| उनके पास भूमि पट्टा नहीं रहने के कारण उनके बच्चो की पढाई लिखाई में दिक्कत हो रही है| सरकार की योजनाओ का लाभ नहीं मिल पा रहा है| उन्होंने उक्त विषय पर ग्राम सभा और लोक सुराज में कई बार आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@9489118118, तहसीलदार@9425563038, SDM@9424185735, पटवारी@9617692048, सचिव@9617031878, सरपंच@9754419529. संपर्क नंबर@9111923350.
Posted on: May 30, 2019. Tags: ASHOK BIYAAR BALRAMPUR CG PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गांव में स्कूल नहीं होने से बच्चो को 20 किलोमीटर दूर दूसरे जगह पढ़ने जाना होता है...मदद की अपील-
ग्राम-राजीव नगर, पंचायत-उत्सादा, विकासखण्ड-गुरगुमपात, जिला-भाद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से वेको गंगत, मडईसवा, मडी दुंगया, मडावी दीमरत, मडकंदेया बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे पढ़ने के लिये लगभग 20 किलोमीटर दूसरे जगह जाते हैं| जिससे उन्हें दिक्कत होती है| गांव में स्कूल बनाने के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : सरपंच@9502075648, CEO@9705161754, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9441769037.
Posted on: May 30, 2019. Tags: KANHAIYALAL KEWAT KBHADRADI KOTHAGUDAM PROBLEM SCHOOL SONG VICTIMS REGISTER
जीवन में सफल होने के लिए तीन फैक्ट्री जरुर लगाएं...सुविचार
ग्राम-चरगांव, पंचायत-चरगांव, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक सुविचार सुना रही हैं:
जीवन में सफल होने के लिए तीन फैक्ट्री जरुर लगाएं-
ब्रेन में अस्वस्थी ( दीमक को ठन्डे रखकर किसी से बात करना चाहिए)-
जुबान में शुगर फ़ेक्ट्री ( मुहं से मीठी वाणी बोलना चाहिए)-
हाथ में लव फ़ेक्ट्री (हर किसी से प्यार से बात करना चाहिए)...
Posted on: May 27, 2019. Tags: ANJLI SONWANI DINDORI MP SONG THOUGHT VICTIMS REGISTER
हमारी समस्या समाधान केवल हमारे पास है...सुविचार
ग्राम-चरगांव, पंचायत-भैंसवाही, तहसील-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से अंजली सोनवानी एक सुविचार सुना रही हैं:
मंजिल की तरफ बढ़ते रहो जो दिल कहे उसी राह चुनते रहो-
पीछे वाले को आगे न जाने दो जो आगे हैं उनसे आगे निकलो-
तभी एक अच्छे इंसान बनोगे-
हमेशा दूसरों के सफलता के बारे में जानने के वजाय-
खुद की सफलता पर काम करना चाहिए-
हमारी समस्या समाधान केवल हमारे पास है-
दूसरों के पास केवल सुझाव है...
