एक शेर था वन में बुढा हुआ ना : कविता-

ग्राम-रकसा, पोस्ट-फुनगा, थाना-भालुमाड़ा, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) दिव्या जोगी एक कविता सुना रही हैं:
एक शेर था वन में बुढा हुआ ना-
पल कुछ चलने में थक जाता था-
भोजन भी ना कभी नही पाता था-
एक समय तलाब किनारें घूम रहा था-
दुःख के मारें मिला उसे सोना का कंगन-
हुआ खुश मन ही मन बैठ गया वही घूम घूम...

Posted on: May 22, 2021. Tags: ANUPPUR DIVYA JOGI MP POEM

वह खून कहो किस मतलब का...कविता-

ग्राम-पपरौड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से सोनू राठौर एक कविता सुना रहे हैं:
वह खून कहो किस मतलब का-
जिसमें उबाल का नाम नहीं-
वह खून कहो किस मतलब का-
आ सके देश के काम नहीं-
वह खून कहो किस मतलब का-
जिसमें जीवन, न रवानी है-
जो परवश होकर बहता है-
वह खून नहीं, पानी है...

Posted on: May 17, 2021. Tags: ANUPPUR MP POEM SONU RATHOUR

राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन...देश भक्ति गीत-

ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से वासु जोगी एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
राष्ट्रीय तिरंगे को कर लो नमन-
ये भारत है मेरा हैं भारत के हम-
गाँधी बापू तो हमे जान हैं प्यारे-
छोड़ चले रे बापू किसके सहारे-
रात ढले धूप खिले आया सबेरा-
भारत के वासी हमे झंडा का बसेरा...(AR)

Posted on: May 10, 2021. Tags: ANUPPUR DESH BHAKTI MP SONG VASU JOGI

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने उनका घर को जला दियें, और लोगों को साथ मार पीट की...

ग्राम-बासागुडा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अनूप बता रहे हैं, सलवा जुडूम में वे अपना गांव छोड़कर बीजापुर जयनगर में आकर रह रहे हैं, नक्सलियों ने उनका घर को जला दियें, और लोगों को मार पिट बहुत कियें, इसलियें वे नक्सलियों के डर से उनको गांव छोड़ना पड़ा, सरकार के तरफ से उन्हें बीस हजार रुपयें मिला था| अभी उनके पास रहने के लियें घर नहीं है, उनका कहना हैं कि सरकार से आवास योजना घर मिल जायें तो मदद होता| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6260492494. GT

Posted on: May 01, 2021. Tags: ANUP BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER

Impact: सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब काम हो गया है...

ग्राम पंचायत-ताराडाड, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से धनीराम सिंह बता हें हैं कि उनके गांव में हैण्डपम्प कई दिनों से खराब था, कई बार उन्होंने सचिव सरपंच को शिकायत कियें थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थें| तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपंप बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद कियें|

Posted on: Apr 26, 2021. Tags: ANUPPUR DHANIRAM HANDPUMP IMPACT MP WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »