हाथी आया झूम के धरती माँ को चूम के...कविता-
ग्राम-नागलगुड़ा, पंचायत-पेंटा, ब्लाक-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से गुंजा ज्योति गुंजाम जोगी, देवी मरकाम एक कविता सुना रहे हैं :
हाथी आया झूम के धरती माँ को चूम के-
टांगे उसके मोटी है, आँखे उसके छोटी है-
गन्ने, पत्ती खाता है लम्बे सूड़ हिलाती है-
सूफा जैसे उसके कान देखो देखो उसकी शान...
Posted on: Jan 30, 2020. Tags: CG POEM SANBATI DUGGA SONG SUKAMA VICTIMS REGISTER
छः साल की छोकरी, भरकर लाई टोकरी...कविता-
ग्राम-दर्राटोला, तहसील-डौंडी, जिला-बालोद (छत्तीसगढ़) से कंचन एक कविता सुना रही हैं:
छः साल की छोकरी, भरकर लाई टोकरी – टोकरी भावे नहीं बताती भाव है-
भाव नहीं है पूछना, हमें न है चुसना-
पैसा पांच होता तो, चार चने लाते-
चार में से एक चना, घोड़े को खिलाते-
घोड़ों को खिलाते तो, टाय -टाय करता-
टाय-टाय करता तो, बड़ा मज़ा आता...
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: BALOD CG KISHOR GAUDE POEM SONG VICTIMS REGISTER
पढ़ा लिखा जब होगा गाँव तभी मिलेगी सुख की छांव...गीत-
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलास पोया एक कविता सुना रहे हैं:
यस समाज की ये मूरत क्या अनागड़ है-
बतायें बहने आखिर क्यों अनपढ़ है-
घर घर में करदो ऐलान लड़का लड़की एक सामान-
इन पर कोई भी हमला न होने देंगे-
अपनी लोक कलाओ को न खोने देंगे-
पढ़ा लिखा जब होगा गाँव तभी मिलेगी सुख की छांव...
Posted on: Jan 26, 2020. Tags: CG KAILASH POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
संगीत की तोफा लेकर आये हैं बड़ी दूर से...
रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से त्रिलोकी सिदार संगीत को लेकर पंक्ति सुना रहे हैं...
संगीत की तोफा लेकर आये हैं बड़ी दूर से-
सीजीनेट का साथ चाहिये-
संगीत को मनोरंजक बनाने के लिये-
संगीत एसा चीज है हर दुःख से मुक्त करता है-
जो व्यक्ति संगीत में रूचि रखता जीवन में सफलता पता है...
Posted on: Jan 21, 2020. Tags: CG POEM RAIGARH SONG TRILOKI SIDAR VICTIMS REGISTER
फूल सहीं जब मैं बन जाता...कविता-
ग्राम-रक्सा, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कुनाल जोगी और दिव्या जोगी एक कविता सुना रहे हैं :
फूल कहीं मैं जब बन जाता-
खुशबु अपनी खूब लुटाता-
तितली को मैं पास बुलाता-
भौंरों संग कोई मुस्कान छोड़ता-
फ़िर कोई न मुझे तोड़ता-
कई नाम मेरे हो जाते-
खुशबु, सुमन, कुसुम कहलाते...
