जब ले लगे सरकारी सुविधा के आस रे...छत्तीसगढ़ी गीत-
सीजीनेट के साथी नरेश बुनकर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
जब ले लगे सरकारी सुविधा के आस रे-
मोर गाँव के धरती हा मरगे पियास रे-
खातू दवाई खेत मा काट नई करत है-
का मंतर मारे हे मछरी नई मरत है-
कर लई किसनहा के का करे किसान रे-
बेरी-बेरी दौडा थे साहेब पटवारी रे-
बांध नहर बन गये खेती में नई है पानी...
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
मेन रोड से पारा तक रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...मदद की अपील-
गोर्रा पारा, ग्राम पंचायत-पोलमी, ब्लाक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहार सिंह टेकाम बता रहे हैं| गाँव में मेन रोड से पारा तक 1 किलोमीटर रोड नहीं बना है| जिसके कारण लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| बारिश के दिनों में बच्चे स्कूल नहीं जा पाते| पानी भर जाता है| वे समस्या के निराकरण के लिये कई बार गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन कर चुके हैं| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड बनवाने में मदद करें : SDM@9424268543, कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर (नरेश बुनकर)@8120389463.
Posted on: Jul 07, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM ROAD SONG VICTIMS REGISTER
impact : निराश्रित पेंशन नहीं मिल रहा था, अब सीजीनेट साथियों की मदद से मिलने लगा है...धन्यवाद-
ग्राम-नवलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| निवासी गिधारी शर्मा को मई 2017 के बाद से निराश्रित पेंशन नही मिल रहा था| उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी | तब उन्होंने 2 महीना पहले अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| और दो माह बाद उनको पेंशन मिलना शुरू हो गया है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की |
नरेश बुनकर@8720822286.
Posted on: Apr 06, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM NARESH BUNKAR PENSION
We did not even Path and they beaten me...
Naresh Bunkar is calling from Maharpur village, Lormi block, Mungeli district in Chattisgarh where Adivasi woman Chetan Bai tells him that, some upper class people have allegedly beaten, She is widow and depended on pension for livelihood . She complained in police station and appealed to SP but no action has been taken. You are requested to call Collector@9425280067, SP@9479193048 to help her, Naresh Bunkar@9630770722.
Posted on: Jan 29, 2019. Tags: BUNKAR CG MUNGELI NARESH SONG VICTIMS REGISTER
एक पुराने कुँए से पानी लाते हैं नदी, नाले सूख गए हैं, अधिकारी सुनते नही...कृपया मदद करें
ग्राम-सिंघनपुरी, ब्लॉक-समनापुर, जिला-डिंडोरी, (मध्य प्रदेश) से नरेश बुनकर के साथ अशोक दास बता रहे हैं कि उन्हें पीने के पानी की बहुत समस्या है| गाँव में करीब 50 घर के लोग लगभग 1 कि.मी. दूर से एक पुराने कुँए से पानी लाते हैं, पीने और नहाने-धोने के लिए पानी का अकाल है| आस-पास नदी नाले सूख गए हैं| इसके शिकायत कई बार उन्होंने सम्बंधित विभागों में दिए हैं |लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हुआ है| तो साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:कलेक्टर@07644234600.
