अपनों देश को बचाओ रे मलेरिया को दूर भगाई के...गीत
ग्राम-धनहा,जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
अपनों देश को बचाओ रे-
मलेरिया को दूर भगाई के-
सुन लो मेरे भईया सुन लो-
सुन लो मेरी बहना-
अपने घर के आस पास में-
साफ सफाई रखना-
अपनों जीवन बचाओ रे...(AR)
Posted on: Apr 08, 2021. Tags: KUSWAHA MP SANDIP KUMAR SIDHI
उन शहीदों की जय हिन्द बोली...देश भक्ति गीत-
ग्राम-धनहा,जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
उन शहीदों की जय हिन्द बोली-
ऐसी वैसी ये बोली नही है-
क्या कहूँ मै वतन की कहानी-
बाग है पर तो माली नही है-
याद आती है बापू तुम्हारी-
नैन नीरो से खाली नही है...(AR)
Posted on: Apr 08, 2021. Tags: DESH BHAKTI KUSWAHA MP SANDIP KUMAR SIDHI SONG
गुरूजी आप जो पधारे आपका वंदन करते हैं...स्वागत गीत-
ग्राम-धनहा,जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुसवाहा एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
हाँथ में कुसुम की माला-
स्वागत का भाव हम-
अभिनंदन करते हैं-
गुरूजी आप जो पधारे-
आपका वंदन करते हैं-
हाँथ में कुसुम की माला...(AR)
Posted on: Apr 07, 2021. Tags: MP SANDIP KUSWAHA SIDHI SONG
शाला के मैदान में झंडा गडा रे...देश भक्ति गीत
ग्राम-धनहा, जिला-सीधी, मध्यप्रदेश से पूजा कुसवाहा एक गीत सुना रही हैं:
शाला के मैदान में झंडा गडा रे-
खींच दियो डोरी-
तो फूल गिरा रे-
बापू जी आयें धीरे-धीरे रे-
खींच दियो डोरी तो फूल गिरा रे...(AR)
Posted on: Apr 07, 2021. Tags: DESH BHAKTI MP POOJA KUSWAHA SIDHI SONG
राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली...भजन-
जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक भजन सुना रहे हैं:
राम नाम के हीरे मोती-
मैं बिखराऊं गली गली-
ले लो रे कोई राम का प्यारा-
शोर मचाऊं गली गली-
दोलत के दीवानों सुन लो एक दिन ऐसा आएगा-
धन दौलत और माल खजाना येही धरा रह जाएगा...(AR)