पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कियें. परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...

ग्राम पंचायत-धनेली, थाना-कोर्र, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रज्जूराम गोटा बता रहे हैं नक्सली संगठन में 2009 में जुड़ कर काम कर रहे थे| उस समय छोटे उम्र के थे| उनके गांव में 2008 आना चालू कियें| फिर उनको नक्सली में जाने का मन करता था| जाने के बाद कुछ दिन अच्छा रहा लेकिन बाद में बहुत परेशानी हुआ अपने परिवार के साथ रहने नहीं देते थे| वहां से परेशानी के कारण आत्मसमर्पण करना पड़ा 2014 में आत्मसमर्पण किये| आत्मसमर्पण करने के बाद अपने गांव तरफ नहीं जा सकते अभी भी नक्सली से डर बना हैं वर्तमान में कांकेर में रह रहे हैं| सरकार के तरफ से जमीन मिला था वहीं घर बना के रह रहे हैं| और नौकरी कर रहे हैं गोपनीय सैनिक में 12000 रूपयें वेतन मिलता है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7489470285.

Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के कारण अपना गांव छोड़ कर आना पड़ा...

बीसलाल सलाम, पिता सोमनाथ सलाम, ग्राम पंचायत-कटगांव, ब्लाक-कोयलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं नक्सलियों के डर से अपना गांव छोड़कर 2005 आयें हैं| वर्तमान में अंतागढ़ में रह रहे हैं, कोयलीबेड़ा में आना-जाना करते थे फिर गांव वाले ने उनको बताएं की आपको बोले रहे हैं की पुलिस लोगों के साथ में हैं मुखबिरी करतें हैं करके संका करते थे| उनको पता चला फिर वे गांव आना जाना बंद कर दिए| घर में 5 परिवार है| उनके भाई लोग गांव में खेती बाड़ी करते हैं| बड़े भाई लोग को परेशानी होगा कर के अभी नहीं जा रहे हैं, पुलिस में नौकरी कर रहे हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7646063779.

Posted on: Jul 01, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UATTR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों के डर से पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं...

ग्राम पंचायत-कोतुल, ब्लाक-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से दयाराम पोटाई बता रहे हैं उनका राशनकार्ड 10 रूपयें बना है| नक्सली लोग आके गांव में युवाओं युतियो को मांगते थे| नहीं भेजने से धमकी देते थे| बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था| फिर वे लोग अपना पुराना गांव छोड़कर आंतागढ़ में रह रहे हैं| गांव में पूरा घर को तोड़ दिए| सरकार ने जमीन दी है वहीं घर बना के अपना जीवन यापन कर रहे हैं| पूरा गांव में अभी भी जाने से खतरा है| तो खेती बाड़ी भी नहीं कर सकते हैं गांव में जाके| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7587455110.

Posted on: Jun 30, 2022. Tags: BASTAR CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर : मुखबिर का आरोप लगाकर जबदस्ती उठाकर नक्सली संगठन में शामिल कर लिए थे...

सोनगरिया कोर्रम, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से बता रहे हैं कि वे नक्सल पीड़ित हैं और नक्सलियों ने उन्हें मुखबिर का आरोप लगाकर जबदस्ती उठाकर नक्सली संगठन में शामिल कर लिए थे| कुछ समय के बाद उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया| आत्मसमर्पण के बाद सरकार से सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये मिले है और कुछ नहीं मिल पाया| इनका आगे कहना है कि घर बनाने के लिए जमीन और सरकारी नौकरी चाहिए| गाँव छोड़कर भागने से इनके पास खेती के लिए भी जमीन नहीं है| कृपया इन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें|

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: CG DISPLACED KANKER MAOIST VICTIM UTTAR BASTAR VICTIMS REGISTER

पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली कहकर जेल में ले गए, पर कोई ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद की अपील-

ग्राम-आतुर बेड़ा, पंचायत-भैंस गांव, पोस्ट-कोलर, जिला-उत्तर बस्तर कांके (छत्तीसग़ढ) से लखुराम नरेटी बता रहे हैं कि उनके पिता जी को नक्सली कहकर जेल में ले गए, उनके पिता को 1.5 साल तक जेल में रखा गया। उस समय वह बच्चे थे, उनको उतनी जानकारी नहीं थी। उनकी माँ ने इधर-उधर से पैसे इकठ्ठा किए। सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली है, इसलिए साथियों से मदद कि अपील कर रहें हैं। संपर्क@7646869560.

Posted on: Jun 28, 2022. Tags: CG KANKER LAKHURAM NARETI POLIC VICTIM REGISTER VICTIM

« View Newer Reports

View Older Reports »

Recording a report on CGNet Swara

Search Reports »


YouTube Channel




Supported By »


Environics Trust
Gates Foundation
Hivos
International Center for Journalists
IPS Media Foundation
MacArthur Foundation
Sitara
UN Democracy Fund


Android App »


Click to Download


Gondi Manak Shabdkosh App »


Click to Download