मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना...प्रेम गीत
ग्राम सईद, पोस्ट-चांदानी, जिला-डिंडोरी (मध्य प्रदेश) से साथी संतोष कुमार अहिरवार प्रेम पर आधारित एक गीत गा रहे है:
मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना, मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना
अरे प्रेम नगर का पंथ कठिन है...
अरे ऊंचे ठिकाए ठिकाना, मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना
प्रेम नगर की नदिया है गहरी...
भाई लाखों लोग है डुबाना, मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना
प्रेम नगर की सुन्दर परियां, सब जग देख लुभाना
मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना...
ब्रम्हानंद कोई बिरला पहुंचे, पाए पद निरवाना
मुसाफिर प्रेम नगर मत जाना...