माँ की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है...राज्य गीत

ग्राम-परसोडी, तहसील-लांजी, जिला-बालाघाट, मध्यप्रदेश से युवराज नागपुरे मध्यप्रदेश की सामाजिक-सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
सुख का दाता सबका साथी, सब का यह सन्देश है – माँ की गोद, पिता का आश्रय, मेरा मध्यप्रदेश है-
विन्ध्याचल सा भाल, नर्मदा-काजल जिसके पास है-
यहां ज्ञान-विज्ञान कला का, लिखा गया इतिहास है-
उर्वर भूमि, सघन वन-सम्पदा, जहां अवशेष है-
सौ-सौ रस सुषमा से मंडित, मेरा मध्य प्रदेश है-
सुख का दाता सबका साथी...
चम्बल की कल-कल से गुंजित, कथा दान-बलिदान की-
खजुराहो में कथा कलाकृति, चित्रकूट में राम की-
भीमबेटिका आदिकाल का, पत्थर पर अभिषेक है-
अमृतकुंड अमरकंटक में, ऐसा मध्यप्रदेश है-
सुख का दाता सबका साथी...

Posted on: Feb 09, 2015. Tags: SONG VICTIMS REGISTER Yuvraj Nagpure