बेटी हूं मैं बेटी, मैं तारा बनूंगी...
पंचायत-ओसाड़ा, ब्लाक-पाटी, जिला-बड़वानी, म.प्र. से वर्लिया शोसते जी एक जागरूकता गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
बेटी हूं मैं बेटी, मैं तारा बनूंगी-
तारा बनूंगी, मैं सहारा बनूंगी-
पढूंगी-लिखूंगी, स्कूल भी जाउंगी-
स्कूल भी जाउंगी, जलवा भी दिखाउंगी-
अपने पांव चलकर, दुनिया को देखूंगी-
थोड़ी मैं दुनिया को समझूंगी-
बेटी हूं मैं बेटी-
गगन पे चमके चंदा, मैं धरती पे चमकूंगी-
धरती पे चमकूंगी, मैं उजियारा करूंगी-
बेटी हूं मैं बेटी..
