स्कूल भवन की स्थति जर्जर, शिकायत के बावजूद कोई हल नहीं, कृपया मदद करे...

ग्राम-माढ़पखांजूर, विकास खण्ड-कोईलीबेड़ा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से लालसराम पद्दा जो कि प्राथमिक शाला (उलिया) के शिक्षक बता रहे है कि, स्कूल भवन की स्थति बहुत ख़राब है अति जर्जर है| यह समस्या पिछले 3 वर्षो से है जबकि इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को लिखित में कई बार आवेदन भी दिया है. इंजीनियर से भी मिला जर्जर स्थति वाला स्कूल भवन का फ़ोटो भी खींचा परन्तु अभी तक निराकरण कुछ भी नहीं. फ़िलहाल स्कूल पंचायत भवन में संचालित हो रहीं है, अस्थाई रूप से स्कूल में कुल 60 बच्चें है, जिनको परेशानी का सामना करना पड़ता है|बारिश के दिनों में ज्यादा समस्या होती है, कृपया स्कूल भवन बनवाने में मदद करे.

Posted on: Nov 15, 2019. Tags: RAJU RANA SONG UTTAR BASTR CG VICTIMS REGISTER