Alleged unnecessary beating of villagers by police in Dantewada

मैं ग्राम बुरगुम ( दन्तेवाडा) से सरपंच उदय कुमार मरकाम बोल रहा हूँ . हमारे गाँव में कोया कमांडो (एस पी ओ) आये और बूढी औरतों बच्चों और गाँव वालों को मारा . तुम लोग नक्सली हो बोल के मारा. हम लोग बोल के देखे कि हम नक्सली नहीं हैं फिर भी हमारी दारु निकाल कर पिए आगनबाडी में घुस कर वहां का चावल कम्बल और साड़ी निकल कर ले गए . तुम लोग ही नक्सली लोगों को पालते हो बोल कर मारे. डोकरा डोकरी लोग को भी मारे. १६०० रुपए भी ले गए . आंगन बाड़ी का ताला तोड़ कर चावल ले गए। ये सब क्या है ?

Posted on: Nov 13, 2010. Tags: DANTEWADA UDAY MARKAM