पिछले 15 साल से लड़ने के बावजूद अलग राशन कार्ड नहीं बन रहा, कृपया मदद करें...

डोंगरीपारा, ग्राम पंचायत-पालानार, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से सोमारूराम कवासी बता रहे हैं कि वे 15 साल से लड़ रहे हैं पर उनका राशन कार्ड आज तक नहीं बन पाया है। उनके घर में 15 सदस्य हैं, जिनके लिए 35 किलो चावल पर्याप्त नहीं होता है। वे चार भाई हैं और अपना राशन कार्ड अलग बनाना चाहते हैं। जनपंद पंचायत में पूछने पर उन्हें बताया गया था कि उनका राशन कार्ड बन जाएगा पर नया आवेदन देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। सीजीनेट के साथियों से निवेदन है कि दिए गए नंबरों में बात कर इनका राशन कार्ड बनवाने में मदद करें। संपर्क नंबर@ पीड़ित-7647966778, सरपंच-6261877601, सचिव-7587204197, CEO-9406016762.

Posted on: Jul 18, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG SOMARURAM KAWASI