वनांचल स्वर : दश्मुर जड़ी से शक्ति वर्धक दवा -

ग्राम-निगिनाला, जिला-धमतरी (छत्तीसगढ़) से श्रवण कुमार गोटा दश्मुर के बारे में बता रहे है कि दश्मुर कई प्रकार के दवाई बनाने के काम आता है और इसको शक्ति वर्धक कहा जाता है जैसे माताओं में प्रसव के दौरान जो शारीरिक कमजोरी होती है उस दौरान इसका रस निकालकर बहुत से औषधि मिलाकर पिलाया जाये तो उससे शारीरिक शक्ति बढ़ जाती है और जो कमजोरी है वो पूरा हो जाता है | इससे कई दवाई बनता है जैसे दशमूलारिष्ट भी बनता है और शरीर को मोटापा लाने का भी काम करता है| अगर इसका पूरा डोज लेना है तो एक माह तक सेवन करना पड़ता है उससे आराम भी मिलता है | ये जंगलो में पाया जाता है काला मिटटी में रहता है | इसका जड़ लगभग फुट के अंतराल में चारो तरफ घेरा डालकर रहता है | संपर्क@8224845803.

Posted on: Dec 12, 2017. Tags: SHRAVAN KUMAR GOTA SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER