जय जय जय जय हे वन देवी हमको तेरा सहारा...एक गीत

यह गीत रामहित सहरिया ग्राम दुल्हारी जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश के द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस गीत में मानव जीवन में वन अर्थात जंगल के महत्व पर प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है ......

जय जय जय ...जय हे वन देवी 2
हमको तेरा सहारा ...2
जय जय जय ...जय हे वन देवी !
तुमसे जीवन हमने पाया, तुमने वैभव हम पे लुटाया 2
जय जय जय ...जय हे वन देवी
हमको तेरा सहारा ...2
मईया से मिलाता गोंद और कत्था,
देती हमको तेंदू पत्ता ....2
जडीबुटीयों से तेरा सहारा ...
जय जय जय ...जय हे वन देवी 2
हमको तेरा सहारा ...

Posted on: Dec 19, 2012. Tags: Ramhit Saharia