गांव में रोड की समस्या है, बारिश में कीचड़ हो जाता है, अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ऊपर पारा, ग्राम पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से स्वरुप दास बता रहे हैं| उनके गांव कुकदुर से सजनखार तक रोड की समस्या है| रोड की लम्बाई लगभग 4 किलोमीटर है| बारिश के दिनों में कीचड़ हो जाता है| आने जाने में दिक्कत होती है| समस्या की जानकारी अधिकारियों को है, लेकिन कोई ध्यान नहीं देते| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : विधायक@9893637637, सचिव@9589808588. संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: May 29, 2019. Tags: CG KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI ROAD PROBLEAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में सड़क की खराब स्थिति से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत है, लेकिन ध्यान नही दे रहे...

ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं, पंडरिया जनपद से बजाक मार्ग जो कुकदुर, लखनपुर, कोलमी से होते हुवे जो रास्ता गुजरा है, वह बहुत खराब है, कीचड़ है, गड्ढ़े हैं, लोगो को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है, इस समस्या से सभी स्थानीय अधिकारी अवगत हैं उनको कई बार इसके लिए अनुरोध किया गया है पर इसके बावजूद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा हैं, इसलिए सांथी सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे सड़क की समस्या हल हो सके : विधायक@9424108817, तहसीलदार@7722880906. संपर्क नंबर@9575248234.

Posted on: Jul 31, 2018. Tags: HEMSINGH MARKAM ROAD PROBLEAM SONG VICTIMS REGISTER