वर्ष 2016 में हम 25 लोगों ने मनरेगा में काम किया, पैसा अभी तक नहीं दिया, कृपया मदद करे...
ग्राम-भेड़िया, पोस्ट-चलगली, थाना-चलगली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर छत्तीसगढ़ से राम सेवक पोया बता रहे है वर्ष 2016 में रोज़गार गारंटी योजना में छोटा तालाब निर्माण में 25 लोगों द्वारा काम किया गया जिसका पैसा आज तक नहीं मिला, इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर को भी शिकायत की गई परन्तु कोई समाधान नही हुआ| बैंक में जाकर चेक किया तो बैंक अधिकारी ने बताया आपके खाते में पैसा आ गया है, लेकिन उसका भुगतान आज तक नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फ़ोन कर दबाव बनाए. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे:सरपंच@9754271306, सचिव@8889882991,C.E.O@8463884312. पोया@7089604571
