मै 15 वर्ष से जमीन कब्ज़ा करके परिवार सहित बसा हूँ, अभी तक पट्टा नहीं मिला है...मदद करें-

ग्राम-डभौरा बस्ती, ब्लॉक-जावा-जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राममिलन कोल बता रहें हैं कि 15 वर्ष से ये डभौरा बस्ती के पश्चिम 558 नंबर जमीन में कब्ज़ा करके परिवार सहित झोपडी बनाकर रहते है इनके आस-पास पच्चासों लोग निवास करते हैं इनको काबिज जमीन का पट्टा नहीं मिला है तो ये सरकार से मांग करते हैं कि कब्ज़ा के आधार पर जमीन का निरक्षण कर पट्टा दिया जाये ताकि भविष्य में ये वहाँ पर घर बनाकर अपने परिवार को सुरक्षित रख सके इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके इन्हें जमीन का पट्टा दिलवाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर @7024891084 जावा तहसीलदार @9993474875 (170479) CS

Posted on: Jul 09, 2020. Tags: JAWA RIWA MP LAND PROBLEM RAMMILAN KOL SONG VICTIMS REGISTER