आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में : पशुओं के हड्डी जोड़ने की जड़ी-

ग्राम-बरपटिया, पोस्ट-रमकोला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजेश आयाम बोल रहे है कि गाय, बैल, भैंस आदि पालतू पशुओं का यदि पैर टूट जाता है तो आप को डाक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है उसको जोड़ने के लिए जंगली जड़ी का नाम बता रहे है, हरसंगार, हडजोड, डेरियाबावर, गुडूजेर, जलबावर ये सब जंगली जडियां हैं जो जंगलों में पाई जाती हैं इन जडियो को पीसकर पैर में लगा दे और उसके पट्टी बाँध दे, 15 दिनों के बाद बैल धीरे-धीरे चलने लगता है| वे कह रहे हैं कि आदिवासी किसान इन जड़ियों को लाकर अपने घर में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए राजेश आयाम@8224850210

Posted on: Feb 23, 2017. Tags: RAJESH AAYAM SONG VICTIMS REGISTER