IMPACT: अब किसानो को कृषि मंडी में धान बेचने में समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा...

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता बता रहे है की ग्रामीण किसानो को कृषि मंडी में धान बेचने में दिक्कत हो रही थी, परमिट कट जाने के बाद निरस्त कर दिया जाता था पहले 80 क्विंटल का लिमिट था घटाकर 60 कर दिया गया था जिससे किसानो को धान बेचने में दिक्कत हो रही थी इसके बाद उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया और सीजीनेट श्रोताओं और अधिकारीयों की मदद से उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के सभी श्रोताओं को और मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9993891275

Posted on: Dec 24, 2019. Tags: CG IMPACT RAJENDARA GUPTA RAYGADH SONG VICTIMS REGISTER

सड़क बहुत ख़राब है, आवेदन करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं ...कृपया मदद करें-

तहसील-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता साथ में सुशीला पटेल बता रहे है कि वहाँ की सड़क बहुत ख़राब है और रस्ते में बड़े -बड़े गड्ढे है जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है और रायगढ़ से तमनार चलने वाली सिटी बसों में महिलाओं को शासन द्वारा सुविधा दी जाती है वह उपलब्ध नहीं है, अर्थात महिलाओं के आरक्षण के प्रति ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या के समाधान में मदद करें कलेक्टर@07762222103, SDM@9425584600, संपर्क@9993891275.

Posted on: Dec 23, 2019. Tags: CG PROBEM RAJENDARA GUPTA RAYGADH ROD SONG VICTIMS REGISTER