हम लोगो ने इंदिरा आवास के लिए दो साल पहले कागजात जमा किये,अभी तक नहीं मिला...

ग्राम-पेंडारी, जनपद पंचायत-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रघुनाथ कुशवाह, देवंती मरकाम, कबिलासो, मनबसिया, राजमति, जगमनिया बता रही है कि वे लोग 2 साल से इंदिरा आवास के लिए कागजात जमा किये है लेकिन अभी तक उनका इंदिरा आवास में नाम नहीं आया है. वे कह रहे हैं कि हम गरीब लोग हैं हमको इंदिरा आवास मिलना चाहिए इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके इंदिरा आवास दिलवाने में मदद करें: C.E.O.9009630583, कलेक्टर@9425253580, सचिव@9009122634, सरपंच@9977921043.संपर्क@7771966425.

Posted on: Jun 07, 2018. Tags: RAGHUNATH KUSHWAH SONG VICTIMS REGISTER