पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के कुछ लोग अब भी जंगल काटकर पारम्परिक झुंगा खेती करते हैं...

ग्राम गणेशपुर, ग्राम पंचायत सिसरिंगा, ब्लाक धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से प्रेमसाय मुढ़ीयार जो पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के सामाजिक जिला अध्यक्ष है उनके साथ आज उपस्थित है ग्रामवासी सुनाराम और उनके द्वारा बताया जा रहा है कि विशेष पहाड़ी कोरवा जनजाति समुदाय के लोग कैसे खेती-किसानी करते है | वे आपस में इसके सबंध में बातचीत कर रहे है | सुनाराम बता रहे हैं कि वे अपने पूर्वजों की तरह झुंगा खेती करते हैं जिसमें जंगल काटकर खेत बनाया जाता है । वे बता रहे हैं कि उन्होंने इस बार बरसात में कई तरह के पारम्परिक फसलों को लगाया है उन्हें अभी पता नहीं कि अंतत: इस बार फसल कैसी होगी । इसके साथ उन्होंने धान भी लगाया है । प्रेमसाय@8827498916

Posted on: Oct 18, 2016. Tags: PREMSAI MUDHIYAR SONG VICTIMS REGISTER