सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद हमारे गाँव के पास बहने वाली नदी में रेत खनन हो रहा है...

ग्राम-मंदालिया, पोस्ट-दोसरा, तहसील-फ़ागी, जिला-जयपुर (राजस्थान) से प्रधान सैनी बता रहे है, बजरी (रेत) उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है, बावजूद इसके खनन विभाग की अनदेखी के कारण हमारे गाँव के पास बहने वाली मासी और बांडी नदी में बहुत ज्यादा खनन हो रहा है| इसका खामियाज़ा आम जनता को उठाना पड़ रहा है, क्योंकि यहाँ पर गाँव वालो को बहुत महंगे दामों पर खरीदना पड़ता है|गाँव में शाम के समय ऐसा नज़ारा होता है जैसे कोई मंडी लगी है, रात के समय में हजारों ट्रकों में लादकर रेत को बाहर पहुचाया जाता है, और प्रशाशन, खनन विभाग कुछ नही कर रहा है. प्रधान सैनी@9772321370

Posted on: May 08, 2018. Tags: PRADHAN SAINI SONG VICTIMS REGISTER