मेरे अनुसार से और अब हिंसा को कम करना चाहिए...

युवा साथी अपने नाम पता परिचय देने में असमर्थ रहें लेकिन बता रहें हैं ये जो बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के विषय पर विचार व्यक्त का रहें हैं की जो राजनीतिक तथा माओवाद और पुलिसकर्मियों के मध्य हो रही आम जनता के ऊपर हो रहीं हिंसा को राजनीतिक पुलिसकर्मी के माध्यम से नही बल्कि किसी विशेष मंच पर मिले और आपसी कर इस हिंसा को कम करना चाहिए है. RK

Posted on: Sep 28, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 2 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी विचार व्यक्त कर रहे है...

भानपुरी से उमेश कुमार नेताम बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें हैं, इस हिंसा को बातचीत के सुलझाया जा सकता हैं इस पहले बस्तर क्षेत्र आज भी अविकसित हैं सबसे पहले इस क्षेत्र को विकासशील धारा से जोड़ा जाए| मूलतः संचार टेक्नोलॉजी से मोबाइल सेवाएँ से जोड़ा जाए और वह के लोगों को रोजगार से तभी जा कर हिंसा से आजादी मिल सकती हैं और सभी सुविधायें मिले तभी लोगों में जागरूकता बढ़ेगी धन्यवाद@7999879915. RK

Posted on: Sep 14, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 2 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण पर अपनी विचार बता रहें हैं...

ग्राम पंचायत-जामगाँव के आश्रित मोहल्ला गंजपारा ब्लाक-बस्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी और उनके साथ हैं ग्रामीण साथी बस्तर मांगे हिंसा से आजादी के सन्दर्भ में बातचीत कर रहें हैं की जो हो रहीं हैं हिंसा पर सभी पक्षों को किसी विशेष एक मंच पर चर्चा कर इस बनी हिंसा को समाप्त करना चाहिए जिसे और लोगो को इस हिंसा जैसी व्यवस्था का शिकार ना होना पड़े इसलिए सभी को इस विषय पर एक साथ मिलकर इसके लिए कोई एक गम्भीर कदम उठाना चाहिए ताकि किसी को भी बन्दुक उठाने की जरूरत ना पड़े इसलिए बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण पर अपनी बात रख रहे हैं. RK

Posted on: Sep 13, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 2 SONG VICTIMS REGISTER

जनमत सर्वेक्षण के सन्दर्भ में अपनी रॉय बता रहें हैं...

नीलावती कश्यप ग्राम राजनगर जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बस्तर मांगे हिंसा से आजादी जनमत सर्वेक्षण के विषय पर अपनी विचार बता रहीं हैं, की जो नक्सलियों के साथ आपसी सामंजस्य कर इस हिंसा को दूर किया जाए| कोई नही चाहते है की पुलिस और माओवाद के बीच मुडभेड हो और उनमें किसी की जान गवायें या जान जाए जिसे किसी न किस की ओर जन हानि होगा ही| इसलिए कुछ ऐसा विचार करें की दोनों पक्षों को ध्यान में रखकर काम करना चाहिए जिसे दोनों पक्ष सुरक्षित रहें हैं, किसी भी पक्ष में कोई हिंसा ना हो यह हिंसा कोई राजनीतिक मामला बनकर रहे शांति का मार्ग को अपना कर इस राह को आगे बढ़ाना चाहिए. RK

Posted on: Sep 10, 2020. Tags: PEACE SURVEY HINDI 2 SONG VICTIMS REGISTER