कर चले हम फिदा जाने तन साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो ...
राजा बैगा,उमारिया जिला मध्य प्रदेश से है एक देश भक्ति गीत सुना रहे है
कर चले हम फिदा जाने तन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
सांस थमती गई नब्ज थमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नही
हमने बढ़ते कदम को न रुकने दिया...
Posted on: Aug 20, 2022. Tags: Rajabaiga Umariyampdeshbhakti
शौचालय नही होने से शौच करने बाहर जाते हैं...कृपया मदद करें
ग्राम पंचायत-खरपड़ी, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से रतिराम,सुधर राम कश्यप बता रहे हैं उनके घर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो शौचालय निर्माण होना है, वो आज तक नही बना है| जिससे उन्हें शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही है| वे कई बार सरपंच सचिव को आवदेन दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग करते हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| सचिव@9406327695, CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@7999519509
Posted on: Dec 19, 2021. Tags: CG KHARPDI KONDAGANW PROBLEM RATIRAM TOILET
राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-अनापुरे, जिला-बीजापुर पनारा पारा, (छत्तीसगढ़) से मोनिका साथ में अमरबती ताती बता रही है की 3 परिवार है, उनका राशनकार्ड नही बना है, मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर रहें है, 3 साल पहले कलेक्टर को आवेदन दियें है लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : संपर्क@9424209973, नगर पालिका अध्यक्ष@6260714410.
Posted on: Dec 14, 2021. Tags: AMRAWTI BIJAPUR CG PDS PROBLEM
मेरा राशन कार्ड नहीं बना है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती है, कृपया मदद करें...
पनारा पारा, ब्लाक-बीजापुर, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साथ बिमला बता रही है की उनका राशनकार्ड नहीं बना है, बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वे मजदूरी कर अपना घर चलाते हैं, इसके लिये उन्होंने कलेक्टर को आवेदन कियें, लेकिन अभी तक नही बना है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर राशनकार्ड बनवाने में मदद करें : नगरपालिका का संपर्क@6260414371, नगर पालिका अध्यक्ष@6260714410, संपर्क@8305481550.
Posted on: Dec 02, 2021. Tags: BIJAPUR CG PDS PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
6 माह से राशन नहीं मिल रहा है, समस्या का निराकरण कराने में मदद करें...
ग्राम-अतरैला, तहसील-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से प्रशांत कुमार साहू बता रहे हैं राशन कार्ड में परिवार का नाम नहीं जुड़ा है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिलता है, इसके लिये सचिव के पास कई बार आवेदन किया है| लेकिन काम नहीं हो रहा है, 6 माह से राशन नहीं मिल रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सचिव@9179826372. संपर्क नंबर@7471152138.
