मीटिंग का मूल उद्देश्य है बस्तर के इलाके में जो भी रोजगार एवं विकास की सरकारी योजनाएं

ग्राम पंचायत कीलेपाल 1, ब्लाक- बस्तानार, जिला- बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखेस्वर कवासी जी बता रहे हैं, आज यहाँ पर आदिवासी मीटिंग हो रहा है और इस मीटिंग में जो भी बार्तालाप होगी इन बातों को सीजी नेट के श्रोताओं के सामने रखा जाएगा| इस मीटिंग का मूल उद्देश्य है बस्तर के इलाके में जो भी रोजगार एवं विकास की सरकारी योजनाएं चल रही है इस सब के पालन में इसके सदस्य काम करेंगे| इनका कहना है इस संगठन का नाम है “मुझे मेरा हक अधिकार दो” इसके तहत जो भी गाँव में परेशानी हो रही है उनको सामने लाकर इस पर चर्चा करना व कार्य को अधिकारियों तक लाकर लागू करवाना है| इसमे “मझे मेरा हक अधिकार दो” के तहत पीड़ित लोग आकर अपनी समस्या को सबके सामने रखेंगें व संगठन के सदस्य पूरा करवाने में मदद करेंगे| संपर्क नंबर@94064173173, उपाध्यक्ष@9406115509.

Posted on: Feb 01, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KILEPAL ORGANIZATION