गढा किला सब सूने दिख रहे सूने हैं ताल तलैया...शंकर शाह बलिदान दिवस के अवसर पर गीत

ग्राम नेवता, थाना मोतीनाला, विकासखंड मवई, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) से नेवालाल टेकाम शंकर शाह एंव रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहें हैं:
गढा किला सब सूने दिख रहे सूने हैं ताल तलैया-
कहा गया वो राजा-रानी कोई नहीं हैं राज करईया-
हाय रे सारी दुनिया में आज, गोंडवाना के नाम सारी दुनिया मा रे-
एक पत्थर में थाना देखो, मदन महल निशानी भैया-
इसी महल में राज करी थी दुर्गावती महारानी-
हाय सारी दुनिया में आज, गोंडवाना के नाम सारी दुनिया मा रे...

Posted on: Sep 17, 2016. Tags: NEWALAL TEKAM SONG VICTIMS REGISTER