लिंगो तिमो नानुर ना नो रे ना नामुर नाना...गोंडी धर्मं गीत

ग्राम-माल्दुगी, तहसील-कुरुखेड़ा, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से नंदकिशोर नेताम एक गोंडी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. ऐसा माना जाता है कि गढ़चिरौली जिले के बाजागढ़ पहाड़ पर लिंगो ने एक पत्थर जिसकी ऊँचाई वर्तमान में 15 फुट है, को बजाया था जिससे 18 सुर निकले थे. तभी इस स्थान का विशेष महत्व है. चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर अभी भी वहां मेला लगता है:
लिंगो तिमो नानुर ना नो रे ना नामुर नाना-
लिंगो पाटा वेते लिंगो लाइयुर पाटा वेते लिंगो-
लिंगो डाका वेते लिंगो लाइयुर डाका वेते लिंगो-
गुमगुरोगर कुपा रे लिंगो, गुमगुरोगर कुपा रे लिंगो-
लिंगो पीतो वेते लिंगो लाइयुर पीते वेते लिंगो...

Posted on: Jul 01, 2018. Tags: NANDKISHOR NETAM

9 से 11 मार्च गोंडी प्रशिक्षण और 12 मार्च को शहीद बाबुराव सेडमाके जयंती समारोह हेतु आमंत्रण ...

ग्राम-मालदुग्गी, तहसील-कुरखेडा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से नंदकिशोर नेताम बता रहे है कि ग्राम नीमगाँव, रांगीगाँव में 9 मार्च से 11 मार्च 2017 तक गोंडी प्रशिक्षण और 12 मार्च 2017 को बाबुराव सेडमाके जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. इसके उद्घाटक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शाह टेकाम, सह उद्घाटक समकन मडावी, कार्यक्रम के अध्यक्ष नामदेव उसेंडी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप वरकडे, कार्यक्रम के मार्गदर्शक-मारोती उइके, गोंडी साहित्यिक नंदकिशोर नेताम, गोंडी फिल्म अभिनेता सुखरंजन उसेंडी आदि इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक है. आप सब लोग इस कार्यकम में आमंत्रित हैं | नंदकिशोर नेताम@9404221988

Posted on: Mar 06, 2017. Tags: NANDKISHOR NETAM SONG VICTIMS REGISTER

निया विनती कितोम रो अच्छा टल मनकी रो...गोंडी देशभक्ति प्रार्थना गीत

ग्राम-मालदुघी, तहसील-कुरखेड़ा, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से नंदकिशोर नेताम बता रहे हैं कि उनके गाँव में स्वतन्त्रता संग्रामी सल्ला गान्गरा, शहीद बाबुराव शेडमाके और नारायण सिंह उइके के पुतले की स्थापना किये हैं उसके सामने माया, फुलेसुधा, रमेश नेताम आदि एक गोंडी प्रार्थना गीत सुना रहे है, जो वे दैनिक गाते हैं :
निया विनती कितोम रो अच्छा टल मनकी रो-
निया फोटो बाड़ी मनता दुनिया पुनता-
मुंडन कुन सरा कने दाका मनता-
निया विनती कितोम रो सजुर पेन थी-
निया विनती कितोम रो जमीनदारी आया न-
निया विनती कितोम रो मंगी माता आया न-
निया विनती कितोम रो काली कंकाली आया न-
निया विनती कितोम रो जंगो दाई आया न-
निया विनती कितोम रो गौरा माता आया न-
निया विनती कितोम रो बुआ बुडल बाबा न-
निया विनती कितोम रो भीमा गोटिया बाबा न-
निया विनती कितोम रो लिंगो गोटिया बाबा न...

Posted on: Apr 11, 2016. Tags: NANDKISHOR NETAM SONG VICTIMS REGISTER