पक्का मकान बनाने की अनुमति के लिए वन अधिकारी मांगते हैं 30 हज़ार। मदद करें

ग्राम-चेरुवु गंपू, पंचायत-वीसापुरम, मंडल-एटापाका, जिला-अल्लूरी सीतारामराजू
(आंध्रा प्रदेश) से वंजम राजू बता रहे हैं कि वन विभाग के अधिकारी पक्का मकान बनाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। अनुमति देने के लिये 30,000 रूपये की मांग करते हैं। इससे ग्रामवासी बहुत परेशान हैं। गाँव में 22 परिवार हैं। वे सीजीनेट साथियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वन विभाग के अधिकारियों से बात कर मकान बनवाने के लिये अनुमति दिलाने में देने मदद करें। सरपंच@9666919903.
संपर्क नंबर@8639741631.—————————————————————————————————————-
Village – Cheruvu Gampu, Panchayat – Visapuram, Mandal – Etapaka, Distt – Allurisithararamaraju
Vanjam Raju from (Andhra Pradesh) is telling that the forest department officials are not giving permission to build a pucca house, demanding Rs 30,000 for permission to build the house, residents are upset, there are 22 families in the village, all of them are upset. The residents are requesting the CGNet colleagues to talk to the Forest Department officials and help them in getting permission to build the house. Sarpanch@9666919903.
Contact number@8639741631.——————————————————————————————————————గ్రామం – చెరువు గంపు, పంచాయతీ – విసాపురం, మండలం – ఎటపాక, జిల్లా – అల్లూరి సీతారామరాజు
(ఆంధ్రప్రదేశ్)కి చెందిన వనజం రాజు మాట్లాడుతూ.. అటవీశాఖ అధికారులు పక్కా ఇల్లు కట్టుకోవడానికి అనుమతి ఇవ్వడం లేదని, ఇల్లు కట్టుకోవడానికి రూ.30వేలు డిమాండ్ చేయడంతో నిర్వాసితులు వాపోయారు, గ్రామంలో 22 కుటుంబాలు ఉన్నాయని, వారంతా కలత చెందారు. నివాసితులు CGNet సహోద్యోగులను ఫారెస్ట్ డిపార్ట్‌మెంట్ అధికారులతో మాట్లాడి ఇంటిని నిర్మించడానికి అనుమతి పొందడంలో సహాయం చేయవలసిందిగా అభ్యర్థిస్తున్నారు. సర్పంచ్@9666919903.
కాంటాక్ట్ నెం.@8639741631.

Posted on: Nov 14, 2022. Tags: ALLURISITHARAMARAJU AP BULTOO CONSTRUCTION ETAPAKA FOR HOUSE NEW PERMISSION PROBLEM RADIO VALASA

बिहान योजना की जानकारी दे रहे हैं

ग्राम पंचायत चितापूर 2, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से जिगेस्वरी नाग बता रहे हैं| उनके घर में दो ही सदस्य हैं, माँ और बेटी| इनके पिताजी की मृत्यु हो चुकी है| घर चलाने के लिए माँ महुआ, इमली का धंधा करती है| उन्ही मजदूरी के पैसों से खेती के काम में उपयोग करते हैं| घर में सिर्फ महिलायें ही रहती और ऐसे में बहुत परेशानी का सामना करना होता है| काम के समय गाँव में कोई मदद नहीं करते, गाँव के लोगों को पैसे देकर काम करवाते हैं| वे भी बिहान योजना के अंतर्गत लोगों को खेती बाड़ी का काम सिखाती हैं| इसमे लोगों को खेती करने के तरीके सिखाए जाते हैं||संपर्क नंबर7974334613.

Posted on: Mar 17, 2022. Tags: BASTAR BIHAN CG DARBHA MISSION

'रामकृष्ण मिशन ही हमारे लिए अभिभावक समान,' अबूझमाड़ में शिक्षित वर्ग की नींव रखी...

सुरेश कुमार दोरपा, जिनका गाँव गुदाड़ी, ब्लाक मुख्यालय ओरछा से 3 किमी अंदर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में है, अपनी सफलता का श्रेय रामकृष्ण मिशन को देते हुए बताते हैं कि उन्होंने अच्छे भोजन की आशा में स्कूल जाना शुरू किया था। वर्तमान में वे छोटे डोंगर स्कूल में विज्ञान के लेक्चरर के रूप में कार्यरत हैं व उनके भाई, ओरछा के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुखराम दोरपा, माड़िया समाज के पहले डॉक्टर हैं। उनका दावा है कि अबूझमाड़ में जो भी विकास दिखता है और जितने लोग भी शिक्षित हैं, उस में 80% योगदान नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन स्कूल का है जिसकी स्थापना 1985 मे हुई थी। वे कहते हैं कि बचपन में ही उनकी माँ गुजर गई थीं और पिताजी मूक हैं। वे भीषण आर्थिक तंगी में बड़े हुए। आश्रम ने ही उन्हें लिए अभिभावक समान था जहां वे 1993 से 2005 तक अध्ययनरत थे। वे कहते हैं कि रामकृष्ण मिशन के महाराज (गुरुजी) उन्हें स्कूल ले जाने के लिए घर आते थे। वे कहते हैं कि विज्ञान ले कर 12वीं कक्षा पास करने के उपरांत उन्हें महाराज ने रायपुर जाने का सुझाव दिया, जहां के रामकृष्ण मिशन के छात्रावास में उन्हें जगह मिली और उसके उपरांत उन्होंने साइंस कॉलेज मे दाखिला लिया। वहाँ माइक्रोबायोलोजी में बीएससी किया और फिर रसायन शास्त्र मे एमएससी किया। उनके भाई, जो कि शारीरिक रूप से विकलांग हैं, कि स्कूली पढ़ाई बारसुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई और उसके बाद रामकृष्ण मिशन की मदद से जबलपुर गए। दोनों भाइयों की पत्नियाँ भी रामकृष्ण मिशन स्कूल मे ही पढ़ती थीं। उनकी पत्नी ने स्कूल के बाद लखनऊ के रामकृष्ण मिशन से बीएससी नर्सिंग की व उनकी भाभी ने जगदलपुर से नर्सिंग कि पढ़ाई की। वर्तमान में दोनों नर्स के पद में कार्यरत हैं। संपर्क नंबर@9907937980

Posted on: Aug 07, 2021. Tags: CG FIRST MADIA DOCTOR NARAYANPUR ORCHHA RAMKRISHNA MISSION RAM KRISHNA MISSION SUKHRAM DORPA SURESH DORPA