नोएडा सेक्टर 87 गौतम बुद्ध नगर नयागाँव गली नम्बर 2 में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें

मिनी पलामो डाल्टेनगंज थाना-पडवा, ग्राम-सरईया के रहने वाली है वे बता रही है कि वे लोग काम करने के लिए अपने परिवार के साथ 5 लोग है | नोएडा सेक्टर 87 गौतम बुद्ध नगर नयागाँव गली नम्बर 2 में रहते है | लॉकडाउन के कारण फंसे गए है उनके पास खाने पीने के लिए पैसे और राशन भी नहीं है काम भी बंद हो गया है | उनको खाने की बहुत समस्या हो रही है भूखे रह रहे है | इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या का निराकरण करने में मदद करें:9006650778. 7779996537. (166577)

Posted on: May 07, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MINI NOIDA UP SONG VICTIMS REGISTER

अवैध खनन के बारे में बता रहा हैं-

जिला- बाँदा (उत्तर प्रदेश) से प्राधि साधु सिंह बता से अवैध बाळू/रेत के बारे में बता रहे है| वह बता रहें है की केन नदी पर रिसवारा घाट पे करीब 20 L&T मशीन से 500 ट्रक पे बालू/रेत लोड किया जाता है| आये दिन मचिनो दिया खनन किया जाता है| केन नदी का खनन करने से कुआँ, हैंडपंप सुख चुके हैं और पानी का अस्तर निचे पहुंच चूका है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं की कलेक्टर बाँदा, ASP बाँदा, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को अवगत कराइ जाई| कलेक्टर @ 9192224632 ASP@9192224624 मुख्यमंत्री@05222239296| संपर्क साधु सिंह@8719095669

Posted on: May 19, 2019. Tags: BANDA MINING SADHU SINGH SONG UP VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM

खनन माफियाओं ने पत्रकारों पर हमला किया, रिपोर्ट के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं...

ग्राम-आंवडाजरी, थाना-भुबन, जिला-ढेंकानल (उड़ीसा) से विश्वनाथ पात्रा बता रहे हैं कि गाँव के अंतर्गत लगभग 200 एकड़ आदिवासियों के जमीन पर कुछ पत्थर माफियाओं द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर पत्थर खनन कर करोडो रुपयों का व्यापार किया जा रहा है, जिसके बारे में संजय कुमार नायक और गौतम पात्रा कवरेज करने खनन क्षेत्र में पहुचे तो उन पर पत्थर माफियाओं द्वारा हमला किया गया, जिसके लिए उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज किया है, लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करें जिससे आरोपियों पर कार्यवाही हो सके: IIC@9777520073, SP@9437106171. विश्वनाथ पात्रा@9439476185.

Posted on: Sep 07, 2018. Tags: ATTACK CRIME DHENKANAL MEDIA MINING ODISHA SONG VICTIMS REGISTER VISHWANATH PATRA

गाँव गाँव में हो सरकार, बांटो दिल्ली के अधिकार...

ग्राम-सेंवार, थाना-चकरभांटा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की साथी रुक्मणी यादव एक कविता सुना रही है:
हमारा पता, राज सत्ता-
गाँव गाँव में हो सरकार, बांटो दिल्ली के अधिकार-
घर के कोने में नहीं रहेंगे, राज करने से नहीं डरेंगे-
बनाएं एक नया सत्ता, बचा सत्ता से राज सत्ता-
महिला सरपंच बन रही हैं, राजनीति सुधर रही है-
वोट हमारा राज हमारा-
विकास का नया पता, आधी नारी आधी सत्ता-
महिलाओं का सही जेवर, सम्मान का पूरा अवसर-
घर घर में हैं कस्तूरबा जी, कैसे ढूंढें गांधी जी-
हम सगी नहीं, पर पक्की बहनें-
हम सगी नहीं, पर पक्की बहनें...

Posted on: Mar 28, 2018. Tags: Rukmini Yadav SONG VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...सरस्वती वंदना

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय-गोटुलमुंडा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से कक्षा 7वी के कुमारी कामनी कोला,कलेश्वरी उइके एक गीत सुना रहे हैं:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी है हर संगीत तुझ से-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझ से-
हम हैं अकेले हम हैं अधूरे...

Posted on: Jan 31, 2018. Tags: KAMINI KALESHWARI SONG VICTIMS REGISTER

View Older Reports »