पीडितो का रजिस्टर: नक्सलियों द्वारा परेसान करने के करण गाँव छोड़ कर आये...
ग्राम-करकेली,जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़)से मोतीराम मिच्चा, पिता लच्छुराम मिच्चा बता रहे हैं कि वर्ष 2007 में सलवाजुडूम के समय मओवादियो के डर के कारण बीजापुर जेलवाड़ा आ गए थे | उस दौरान मओवादी ग्रामीणों को बहुत परेसान करते थे घर और जमीन लूट लिया करते थे इसीलिए उनका परिवार अपना गाँव छोड़कर बीजापुर जेलवाड़ा में बस गए है| अपना गाँव छोड़कर आने के बाद सरकार से कुछ भी सुविधा नहीं मिली है खुद महेनत करके अपना घर बनाया है हर दिन कुली मजदूरी का काम कर परिवार चलाते हैं उनका कहना हैं कि सरकारी से कुछ सुविधा मिलती तो अच्छा रहता पर सरकार के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं कृपया इस नंबर पर बात करके उनको सरकार से कुछ सुविधा दिलाने में मदद करें |संपर्क नंबर@7879891804
Posted on: Jul 23, 2021. Tags: MAOIST MICHCHA MICHCHA.LACHCHHURAAM MOTIRAAM RAJISTER VICTIM VICTIMS
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सलियों ने भगा देने के कारण गांव छोड़कर आये हैं...
ग्राम-सिगुमपाल, जिला-बीजापुर,(छत्तीसगढ़) से सुखराम मिच्चा पिता पांडु मिच्चा बता रहे हैं, उनके गाँव से नक्सलियों ने भगा देने के कारण वे लोग गांव छोड़कर बीजापुर शांतिनगर में रहते हैं, वहा उनको घर बनाने भी जमीन नहीं मिला हैं| उसके दोस्त के जमीन में घर बनाये हैं| उनको सरकार से कुछ सुविधा नहीं मिल रहा हैं| उनको वहा रहने में बहुत दिक्कत हो रहा हैं उनका कहना है कि सरकारी से कुछ सुविधा मिले| कृपया मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6264069353.
