शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्घटना होने दर बना रहता �
ग्राम पंचायत-दामनाराज, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नाग बता रहें हैं कि उनके गांव में शौचलय अधुरा पड़ा है जिसके कारण शौच के लिये बाहर जाना पड़ता है जिससे कोई दुर्जाघटना होने दर बना रहता है और बरसात के दिनों में बाहर नहीं जा सकते है इसके लिए गाँव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, इसलिये साथी सीजीनेट स्वर के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क@9098854997, सरपंच@88158833734, सचिव@8889349626, कलेक्टर@8458956694.
Posted on: Nov 18, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG MANGLURAM NAG TOILET
पीड़ितों का रजिस्टर: पुलिस ने पकड़ कर छोड़ दिया, इसलिए मुखबीर बता कर गांव से भगाया...
मंगलूराम हिचामी, ग्राम बेरहबडा, पंचायत मठानर्स, ब्लॉक ओरछा, जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ बताते हैं कि पुलिस ने उन्हें पकड़ा था, लेकिन आधे रास्ते में छोड़ दिया। इस वजह से नक्सलियों ने उन्हें मुखबीर करार दिया। डर से भाग कर तब से इमलीपडेर, नारायणपुर जिला मुख्यालय में रहते हैं। सरकार से कोई मदद नहीं मिली है। इनका एफआईआर दर्ज हुआ है लेकिन उससे जुड़ा कोई भी कागज इन्हें नहीं दिया गया है। सरकार से कुछ आर्थिक मदद की अपेक्षा करते हैं जिससे मकान बनाने में सहायता मिल सके। संपर्क नंबर@8815138244.
Posted on: Oct 28, 2021. Tags: BEREHBADA CG DISPLACED MANGLURAM HICHAMI MAOIST VICTIM NARAYANPUR ORCHHA VICTIMS REGISTER
60 घर की बस्ती में एक ही हैण्डपम्प है, पानी की बहुत समस्या होती है, हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें...
ग्राम-बामनारस, पंचायत-चितलगुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से राजू के साथ गाँव एक साथी मंगलूराम बता रहे है कि उनके गाँव में चलने के लिए रोड नहीं है गाँव पानी की बहुत समस्या है | कुएं का गंदा पानी पीते है | उनके गाँव में 2 पारा है एक इमली पारा है वे लोग भी नाले का गन्दा पानी पीते है | दोनों पारा मिलकर 60 घर की बस्ती है उसमे मात्र एक ही हैण्डपम्प है स्कूल के पास में उसका पानी पुरे गाँव के लोगो के लिए पर्याप्त नहीं हो पाता है | हैण्डपम्प की मांग भी किये और जनपद में गये तो बोले बरसात के कारण गाड़ी नहीं जा पायेगा ऐसा बोल रहे है | पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9098854997. CEO@9406146436.
Posted on: Jul 19, 2020. Tags: BASTAR CG MANGLURAM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
गाँव में सड़क नहीं बना है जिससे आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-बागबेड़ा, तहसील-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम नेताम रोड़ की समस्या से अवगत करा रहे हैं, उनके गाँव में वार्ड क्रमांक 10 में रोड़ नहीं बना है, जिसके कारण आने जाने में दिक्कत होती है, बारिस कीचड़ होता है, उन्होंने पंचायत में इसके बारे में आवेदन किया था लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसलिये वे CGNet के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में सड़क बनवाने में मदद करें : सचिव@7000046796, कलेक्टर@7786242001, 9425598888. सरपंच@6260254970. संपर्क नंबर@6260296049.
Posted on: Jan 27, 2020. Tags: CG KONDAGAON MANGLURAM NETAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गांव में 1 किलोमीटर रोड खराब है, बनवाने के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती...
ग्राम-बड़ेबादल पारा, पंचायत-काकडवारा, ब्लाक-जगदलपुर (छत्तीसगढ़) से मंगलूराम बता रहे हैं| गांव में रोड की समस्या है| एक किलोमीटर तक रोड खराब है| बारिश के दिनों में दिक्कत होती है| उनके गांव की जनसंख्या 130 है| उन्होंने रोड की समस्या को लेकर पंचायत में आवेदन किया| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर रोड की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9165246292. सरपंच@9691537673, CEO@9425260013.
