इस बेरोजगारी ने, भुखमरी को हद से बढ़ा दिया...
ग्राम-लालतापुर, जिला- चंदौली, उत्तर प्रदेश से मोहनजी , कुसुमलता पटेल द्वारा प्रस्तुत गीत की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. गीत, भुखमरी और बेरोजगारी पर आधारित है :
इस बेरोजगारी ने, भुखमरी को हद से बढ़ा दिया-
शासन ने अपनी नीति, गरीबों के नाम कर दिया-
इस बेरोजगारी ने...
लोग क्या जाने हर एक दिन, भूख से मरते गरीब सब दिन-
महंगाई बढ़ती जाती है, सब परेशानी बढ़ाती है-
काम के बदले दाम न देकर, हम सबको मशीनें खडा किया-
इस बेरोजगारी ने...
