हे शारदे माँ हे शारदे माँ, अज्ञानता से हमें तार दे माँ...सरस्वती वंदना

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय-गोटुलमुंडा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर, (छत्तीसगढ़) से कक्षा 7वी के कुमारी कामनी कोला,कलेश्वरी उइके एक गीत सुना रहे हैं:
हे शारदे माँ हे शारदे माँ-
अज्ञानता से हमें तार दे माँ-
तू स्वर की देवी है हर संगीत तुझ से-
हर शब्द तेरा है हर गीत तुझ से-
हम हैं अकेले हम हैं अधूरे...

Posted on: Jan 30, 2018. Tags: KAMINI KALESHWARI SONG VICTIMS REGISTER

मांग रहे हैं अधिकार, हमें बंगला नहीं चाहिए...

मांग रहे हैं अधिकार, हमें बंगला नहीं चाहिए
ऐश-ओ-आराम की ज़िन्दगी, हमको नहीं चाहिए
मांग रहे हैं अधिकार, हमें बंगला ......
बहाते हैं हम खून-पसीना, तब भी भूखे मरते हैं
पैसे वाले पूंजीपती, खुद अपनी झोली भरते हैं.
ऐसे काले अंग्रेजों का, राज नहीं चाहिए
मांग रहे हैं अधिकार.......
ना मोटर चाहिए, ना कार चाहिए
हम मेहनत करने वाले हैं, अधिकार चाहिए
हम गाँव-ग्वाले हैं, हमें अधिकार चाहिए
ऐसे काले अंग्रेजों का, राज नहीं चाहिए
मांग रहे हैं अधिकार, हमें बंगला नहीं चाहिए
मांग रहे हैं अधिकार.......

Posted on: Jun 20, 2014. Tags: Kamini SONG VICTIMS REGISTER