चार साल पहले हमारे गाँव में पानी का पाईप लाइन बिछ गया, पर अब तक चालू नहीं हुआ है...
आवास पारा, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार सोनवानी बता रहे है कि उनके पारा में एक हैण्डपम्प है और वो बहुत दूर है उसके कारण पानी लाने में बहुत दिक्कत होती है और तीन चार साल से पूरा गाँव और मोहल्ले में पानी का पाइप बिछा है| लेकिन अभी उसको चालू नहीं किया जा रहा है और न ही सरपंच उसमे ध्यान देते है और न ही किसी को कनेक्शन दिया गया है| सिर्फ मोहल्ले-मोहल्ले में पाइप लाइन बिछा दिया गया है : विधायक@9522898888, 9424108817, सरपंच@9630019712, सचिव@9589888588. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889983869.

