हमारे गांव से किलोमीटर तक कच्ची सड़क है, बरसात में बहुत दिक्कत हो जाती है, कोई सुनता नहीं...
ग्राम-धुरसी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ज्ञान सिंह और मोहन लाल बता रहे हैं कि गांव के वार्ड क्रमांक 11 में कच्ची सड़क है, जिसके कारण बारिश के समय रास्ते में कीचड़, गड्ढे हो जा रहे है, लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है, मेन रोड से कच्ची सड़क की दूरी 1 किलोमीटर है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने पंचायत के बैठकों में अपनी बात को रखा लेकिन अधिकारी नजरअंदाज कर दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें :
सचिव@9406066611, CEO@9669625077, SDM@7587202092. संपर्क नंबर@8085182856.

